Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”ग्राम कासना में 04 करोड़ 58 लाख रुपए से होंगे विकास कार्य”* *”ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम के साथ-साथ रेन हार्वेस्टिंग, सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ प्राइमरी विद्यालय का भी होगा कायाकल्प”*

*”ग्राम कासना में 04 करोड़ 58 लाख रुपए से होंगे विकास कार्य”*

*”ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम के साथ-साथ रेन हार्वेस्टिंग, सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ प्राइमरी विद्यालय का भी होगा कायाकल्प”*

*”श्रीमती कृष्णा गौतम और पूर्व मंत्री श्री हरिश्चंद्र भाटी ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ”*

आज दिनांक 8 सितंबर 2024 को जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने ग्राम कासना स्थित प्राइमरी विद्यालय में पहुंचकर लोगों से जन संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। तत्पश्चात जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामवासियों से 04 करोड़ 58 लख रुपए की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ कराया। उपरोक्त धनराशि से गांव में ड्रेनेज, सीवरेज सिस्टम रेन हार्वेस्टिंग प्राइमरी विद्यालय की मरम्मत के साथ-साथ सड़कों की मरम्मत की कार्य भी कराए जाएंगे। गांव में सभी कार्य स्मार्ट विलेज के रूप में कराए जायेंगे।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि *”उत्तर प्रदेश सरकार ने गांवों की सूरत बदली है। विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जो पिछली सरकारों में नहीं हो सके थे। देश और प्रदेश सरकार का मकसद है कि सब मिलकर, देश के विकास में भागीदार बनें।”*
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि *”उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।”*
अंत में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा के ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राम ऐच्छर और साइड-4 में आयोजित होने वाली रामलीलाओं के भूमि पूजन के कार्यक्रमों में भी शिरकत की।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि *”भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व और कृतित्व बहुआयामी है। भगवान श्रीराम ने ऐसे आदर्श प्रस्तुत किया हैं, जो पूरे विश्व में नहीं मिलते हैं। रामलीला हमारी आने वाले पीढ़ियों के साथ-साथ हमारी संस्कृति का भी आदान-प्रदान करती है तथा हमें अपने धर्म और संस्कृति को समझने का भी अवसर प्रदान करती है।”*

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन *विकसित भारत – रोजगार जीविका गारंटी ग्रामीण योजना (VB-G-Ram-G)* विषय पर की गई

admin

आज जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय, ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) पर आज़ादी के महापर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय बिसरख पर ध्वजारोहण कर मनाया गया। 

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin