Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा द्वारा आज ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में *भारत को जानो प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया

भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा द्वारा आज ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में *भारत को जानो प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया | समन्वयक प्रो विवेक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 304 विद्यार्थियों ने एवं सीनियर वर्ग में 121 विद्यार्थियों ने भाग लिया | नरेश गुप्ता ने प्रतियोगिता की जानकारी दी और बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित किया जायेगा । प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्ग में अलग-अलग प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, 10 अक्टूबर को नगर स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा उसमें विजयी विद्यालय की टोली 13 अक्टूबर को गाजियाबाद में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने भारत विकास परिषद् के बारे में जानकारी दी कि 1963 में स्थापना के बाद से परिषद के सदस्य लगातार वंचित समाज के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं। महिला संयोजिका प्रेरणा ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में जानकारी दी | राखी अरोरा ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र – छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण के भाव को जाग्रत करना तथा अपनी संस्कृति और इतिहास की जानकारी देना है | परिषद् के पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल मंजू कौल और वाइस प्रिंसिपल को सम्मानित किया तथा उनका आभार प्रकट किया। प्रिंसिपल श्रीमती मंजू कौल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अनुशासित रहने तथा प्रतियोगिता के माध्यम से अपने स्वयं को जानने तथा अपनी संस्कृति, ऋषियों एवं महापुरुषों के बारे में सही और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कोऑर्डिनेटर डॉ सुरभि तनेजा ने विद्यालय में समन्वय का कार्य किया |

Related posts

जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में चौथे दिन जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का रोमांचक आगाज हुआ। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री बृजेश कुमार, श्री विवेकपाल सिंह चिकित्साधिकारी

admin

मधी क्षेत्र राजपूत सभा गाजियाबाद द्वारा आयोजित क्षत्रिय समाज के महापुरुषों के सम्मान में समर्पित भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन, हिंदी भवन ,लोहिया नगर, गाजियाबाद में संपन्न

admin

ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर 2024 को श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित *सनातन विद्या मंदिर* द्वारा संस्कार प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन आई आई एम टी इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलेज पार्क 3 ग्रेटर नोएडा में हुआ।

admin