Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने विश्वव शांति सामाजिक संस्थान के साथ मिल कर किया दान अभियान का सफल आयोजन

प्रेस रिलीज़ – 8th Nov, 2024

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने विश्वव शांति सामाजिक संस्थान के साथ मिल कर किया दान अभियान का सफल आयोजन

गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने विश्व शांति सामाजिक संस्थान के साथ मिल कर जीबीयू के आस पास रहने वाली झुग्गी झोपड़ियों के निवासियों के लिए दिनांक आठ नवंबर को एक सफल दान अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज के सामने बच्चों को स्वेटर और कपड़े बांटे गए ।

गौरतलब है की गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ रविंद्र कुमार सिन्हा सदा ही जिबियू के छात्रों को सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे की जिबियू के छात्र अच्छी शिक्षा पाने के साथ साथ देश के अच्छे नागरिक भी बन सकें । गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने छात्रों की इस नेक पहल को सराहा और उन्हें आगे भी समाज कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया ।

इस दान अभियान का मार्गदर्शन स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल सांइसेज़ की डीन प्रोफसर बन्दना पांडेय के द्वारा किया गया जो छात्रों को सदा सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरित करती हैं । समाज कार्य विभाग के हेड डॉ एपी सिंह ने दान अभियान के संयोजक की भूमिका निभाई और छात्रों की इस नेक पहल की सरहाना की ।

दान अभियान में समाज कार्य विभाग के संकाय सदस्य डॉ राहुल कपूर और श्री नवनीत सिंह मौजूद रहे । समाज कार्य विभाग के छात्र ब्राइटसन, केशव, हिमांशी और नबील भी दान अभियान के दौरान मौजूद रहे । विश्व शांति सामाजिक संस्थान के सहयोगी श्री प्रवीण जी दान अभियान के मुख्य संयोजक के रूप में दान अभियान में शामिल रहे ।

Related posts

एनसीक्यूसी-2025 में 12,000+ प्रतिनिधि होंगे शामिल स्थान: जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा थीम: “आत्मनिर्भर विकसित भारत”

admin

उत्तर भारत में एक्सेंचर में सर्वाधिक चयन: जीएल बजाज ने रचा ऐतिहासिक प्लेसमेंट रिकॉर्ड — 621 छात्रों का चयन, 360 एक्सेंचर और 261 कैपजेमिनी में

admin

दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में वृत्ति (Job and internship fair) का सफल आयोजन हुआ

admin