Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

जीएल बजाज कॉलेज के डीन (स्ट्रेटेजी) डॉ. शशांक अवस्थी बने IEEE इंडिया काउंसिल के उपाध्यक्ष*

जीएल बजाज कॉलेज के डीन (स्ट्रेटेजी) डॉ. शशांक अवस्थी बने IEEE इंडिया काउंसिल के उपाध्यक्ष*

ग्रेटर नोएडा, स्थित प्रतिष्ठित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के डीन (स्ट्रेटेजी) डॉ. शशांक अवस्थी को IEEE इंडिया काउंसिल के उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। वह IEEE इंडिया काउंसिल की (सिस्टर सोसाइटी) का कोऑर्डिनेशन कार्यभार देखेंगे।

यह उपलब्धि उनके नेतृत्व, समर्पण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान का प्रमाण है।

IEEE इंडिया काउंसिल के सदस्य और तकनीकी समुदाय ने डॉ. अवस्थी द्वारा इस नई जिम्मेदारी को संभालने पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उनका मानना है कि डॉ. अवस्थी का अनुभव और नेतृत्व न केवल IEEE नेटवर्क के भीतर बल्कि व्यापक तकनीकी समुदाय में भी नवाचार और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

डॉ. अवस्थी के नेतृत्व में, यह भूमिका तकनीकी शोध, नवाचार, और विभिन्न सिस्टर सोसाइटी के बीच सहयोग को और मजबूती प्रदान करेगी। उनके प्रयास निश्चित रूप से प्रौद्योगिकी और नेटवर्किंग के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सहायक होंगे।

जीएल बजाज संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने डॉ. अवस्थी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह डॉo अवस्थी के साथ-साथ जीएल बजाज के लिए भी गर्व का विषय है। कॉलेज प्रबंधन, फैकल्टी और छात्रों ने भी डॉ. अवस्थी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

*डॉ. शशांक अवस्थी का परिचय:*

डॉ. शशांक अवस्थी, तकनीकी शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में एक अनुभवी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उनका यह नया पद IEEE और तकनीकी समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts

गलगोटियास विश्वविद्यालय को “विविभा 2024” 024में होलिस्टिक इनवॉल्वमेंट श्रेणी में “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक” के रूप में सम्मानित किया गया।

admin

आदरणीया प्रिंसिपल प्रो. डॉ. सविता मोहन के मार्गदर्शन में, GNIOT ग्रेटर नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज “The FINQUISITIVE” फाइनेंस क्लब ने 28.03.25 को “कैपिटल मार्केट्स एवं करियर अवसर” विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में चल रहे पाँच दिवसीय “स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024” के आज चौथे दिन कुशल वक्ता और युवा सशक्तिकरण और नवाचार की कट्टर समर्थक जान्हवी सिंह प्रतिभागियों से संवाद करने पहुँची।

admin