Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता में मुख्यरूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया जी व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी

आज दिनाँक 28 जनवरी 2025 को भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता में मुख्यरूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मान्य श्री सतेन्द्र शिसोदिया जी व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया जी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष 25 दिसम्बर 2024 सुशासन दिवस से 2025 तक देश के सभी बूथ मंडल ज़िला राज्य राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम कर रही अटल जी जन्म शताब्दी में अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत उन लोगो को जिन्होंने उनके साथ कार्य किया जिनकी उनके साथ कोई भी इसमें अटल जी के साथ किसी भी क्षण की स्मृति या काग़जी पेपर कटिंग लेखनी कविता ऑटोग्राफ़ आदि को चिन्हित कर पार्टी सम्मानित करेगी और उन्होंने बताया कि श्रद्धेय अटल जी के स्मारक सदैव अटल नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे माननीय राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्रीगण के साथ एनडीए के नेतागण एवं गणमान्य अब व्यक्तियों ने भाग लिया और उन्होंने बताया कि देश को आगे बढ़ाने के लिये पूरे देश में सदको का जाल सर्वप्रथम अटल जी के कार्य काल की सरकार ने किया जिसको आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर आगे बढ़ा रहे है पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया कि जनपद गौतमबुधनगर के सभी उन लोगो को भाजपा सम्मानित करेगी जो अटल बिहारी वाजपेयी जी से किसी भी रूप में मिले हो उनको 31 जनवरी तक चिन्हित कर सम्मानित करेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी बिजेंद्र प्रमुख जिला महामंत्री योगेश चौधरी दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी मनोज गर्ग पवन नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मनीष भाटी आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने पाँच मंडलों में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin

*”ग्राम कासना में 04 करोड़ 58 लाख रुपए से होंगे विकास कार्य”* *”ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम के साथ-साथ रेन हार्वेस्टिंग, सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ प्राइमरी विद्यालय का भी होगा कायाकल्प”*

admin