Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

आज (भारत सरकार) के राज्यसभा सांसद माननीय एम. थंबीदुरई ने गलगोटियास विश्वविद्यालय का दौरा किया और विश्वविद्यालय की तकनीकी और शैक्षिक उत्कृष्टता की बहुत सराहना की।

1. आज (भारत सरकार) के राज्यसभा सांसद माननीय एम. थंबीदुरई ने गलगोटियास विश्वविद्यालय का दौरा किया और विश्वविद्यालय की तकनीकी और शैक्षिक उत्कृष्टता की बहुत सराहना की।
3. गलगोटियास विश्वविद्यालय उत्तर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षा का प्रमुख केंद्र: माननीय एम. थंबीदुरई, राज्यसभा सांसद, (भारत सरकार)

उन्होंने विश्वविद्यालय को उत्तर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षा का प्रमुख केंद्र बताया।

आज माननीय राज्य सभा साँसद एम. थंबीदुरई जब गलगोटिया विश्वविद्यालय पहुँचे तो उन्होंने अपने दौरे के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय के कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा साइंस ब्लॉक का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने एआई अनुसंधान की नवीनतम प्रगति और इसके शैक्षिक प्रभाव का गहन अध्ययन किया। उन्होंने विशेष रूप से iOS लैब को देखकर विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक उद्योग-उन्मुख शिक्षण प्रणाली की बहुत बहुत प्रशंसा की।

उन्होंने जी-स्केल (G-Scale) पहल में गहरी रुचि व्यक्त की, जो शिक्षाविदों और उद्योग जगत के बीच की खाई को पाटने और व्यावहारिक शिक्षण को सशक्त बनाने का प्रयास है। उनके दौरे का एक मुख्य आकर्षण भारत के पहले एआई नॉलेज सेंटर की प्रस्तावित शुरुआत रही, जिसे 1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना को भारत में एआई आधारित शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।
माननीय राज्य सभा साँसद एम. थंबीदुरई ने गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया के दूरदर्शी नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विश्वविद्यालय को भारत में कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे उन्नत और प्रमुख केंद्र बनाने में उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और उद्योग सहयोग में विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अपने दौरे के अंत में, उन्होंने गलगोटिया विश्वविद्यालय की एआई, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और अकादमिक उत्कृष्टता से जुड़ी पहलों की विशेष सराहना की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह विश्वविद्यालय छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती प्रौद्योगिकियों का वैश्विक नेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

भगवत प्रसाद शर्मा
पीआरओ/मीडिया कार्यकारी
गलगोटियास विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
संपर्क: 9582782750

Related posts

जीएनआईओटी में नवप्रवेशित विधार्थियों के लिए ‘अभ्युदय-2024’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

admin

देश के लिए बलिदान देने वालों को कोटि-कोटि नमन:- सुनील गलगोटिया (चॉसलर) गलगोटियास विश्वविद्यालय आज 78 वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस गलगोटिया विश्वविद्यालय में बहुत ही आकांक्षाओं के साथ मनाया गया।

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय की छात्राओं ने खेल जगत में लहराया परचम, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin