Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मां भारती के वीर सपूतों को नमन, जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में जेवर विधायक हुए शामिल”

*”ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मां भारती के वीर सपूतों को नमन, जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में जेवर विधायक हुए शामिल”*

जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा में आज दिनांक 25 मई 2025 को एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मां भारती के वीर सपूतों के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और साहस को स्मरण करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के साथ-साथ जनपद गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राज नागर और नगर पंचायत रबूपुरा के अध्यक्ष श्री शशांक सिंह भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल हमारे वीर सैनिकों की रणनीतिक कुशलता को पूरी दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया है, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा वीरता, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।”*
इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं और भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गुंजायमान् हो गई।
इसके बाद जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने जेवर टोल पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जनपद गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राज नागर और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का किसानों ने किया आभार व्यक्ति

admin

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के निवास पर आगामी कार्यक्रमों के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी कल शिल्प हाट से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

admin

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर में मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुसाशन और ग़रीब कल्याण के ११ वर्ष पूर्ण होने पर ।एक पत्रकार वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब ग्रेटर नोएडा में किया

admin