Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

आवंटियों के आवेदनों को तय समय में हल करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नंदी —————————————— –ग्रेनो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री ने दिए निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–04-जुलाई-25
—————————-
आवंटियों के आवेदनों को तय समय में हल करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नंदी
——————————————
–ग्रेनो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री ने दिए निर्देश
–ग्रेनो को और सुंदर बनाने के लिए हरियाली बढ़ाने, पेड़ों की छंटाई पर जोर
–स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनाती का आश्वासन
——————————————–
ग्रेटर नोएडा। आवंटियों की तरफ से आने वाले आवेदनों/शिकायतों को तय समय में निस्तारित करें। उनको रोककर न रखें। अगर इस तरह की शिकायत मिली तो लापरवाही करने वाले स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ’नंदी’ ने यह निर्देश दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में शाम चार बजे से शुरू हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभागवार समीक्षा की। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मंत्री के समक्ष ग्रेटर नोएडा के विकास से जुड़ी परियोजनाओं, वित्तीय स्थिति व अतिक्रमण, फ्लैट बायर्स मसले आदि पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में चल रहे विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कार्मिक विभाग की समीक्षा के दौरान सीईओ ने मंत्री के समक्ष स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर औद्योगिक विकास मंत्री ने स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनाती का आश्वासन दिया। औद्योगिक विकास मंत्री ने ग्रेटर नोएडा को और सुंदर शहर बनाने के लिए ग्रीनरी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कंटीले तारों को हटाकर सुंदर ग्रिल लगाने को कहा है। एक बराबर से पेड़ों की छंटाई करा दी जाए। उन्होंने सेक्टरों के मेनटेनेंस कार्य में लापरवाही करने वाले कॉन्ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां के निवासियों से फीडबैक लेने के लिए बोर्ड लगाकर कॉन्ट्रैक्ट नंबर लिखने को कहा है। औद्योगिक विकास मंत्री ने प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीईओ के अलावा एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी ओएसडी गुंजा सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी एनके सिंह, महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा, महाप्रबंधक परियोजना लीनू सहगल, ओएसडी राम नयन सिंह आदि मौजूद रहे।
—————————

Related posts

यूपीसिडको की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर 38, नोएडा में सम्पन्न*

admin

*आगामी 01अगस्त को जनपद में भूकंप एवं औद्योगिक खतरे से बचाव हेतु आयोजित होगी राष्ट्रीय स्तरीय मॉकड्रिल (एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र)*

admin

ग्रेटर नोएडा में 19 स्थान पर अलावा का इंतजाम ,ग्रेटरनोएडा। बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 19 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का इंतजाम

admin