Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

बारिश से धान की फसल बर्बाद,की मुवावजे की मांग। सूरजपुर: गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में

बारिश से धान की फसल बर्बाद,की मुवावजे की मांग।

सूरजपुर: गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में किसानों की बारिश और तूफान से बर्बाद हुई धान की फसल के मुवावजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम के नाम ज्ञापन एसडीएम (एलए) राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा ।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के दनकौर , दादरी, जेवर आदि के क्षेत्रों में किसानों ने मुख्यत धान की फसल बोई हुई थी जो इस समय पक कर तैयार थी लेकिन बेमौसम बारिश व तूफान ने किसानों की फसल को पूरी तरह से चौपट कर दिया जिससे किसानों के सामने आजीविका का बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ज्यादातर किसानों ने कर्ज लेकर धान की फसल बोई थी इसलिए फसल बर्बाद होने से किसान संकट में आ गया है। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने कहा कि किसानों की फसल का सर्वे कराकर बेकार हुई फसल का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए अन्यथा करप्शन फ्री इंडिया संगठन क्षेत्रीय किसानों के साथ आंदोलन करेगा।
इस दौरान मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, नरेश भाटी, जितेंद्र भाटी, रिंकू भाटी, नितिन कुमार, धर्मेंद्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

कॉन्क्लेव में ग्लोबल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और एक्सेस अरेबिया के बीच साइन हुआ एएमयू*

admin

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज ने

admin

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में और उनके द्वारा वृद्धों के कल्याण एवं देख-रेख एवं रखरखाव के सम्बन्ध में किये जा रहे मुख्य कार्यों में सभी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई | कार्यक्रम में सांस्क्रतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों नें संस्था के बाते में अपने विचार प्रस्तुत किये | संस्था के संचालक भी शिव प्रसाद शर्मा जी द्वारा सभी समाजसेवियों एवं आगंतुकों को पटका पहनाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया | वर्तमान समय में रामलाल वृद्धाश्रम में लगभग 425 वृद्ध माता-पिताओं के साथ 700 से अधिक गौमताएँ निवासरत हैं इस मौके पर मुख्य रूप से श्री रमनपाल सिंह रिटायर्ड D.S.P , धर्मेंद्र बालियान जी , सन्देश जैन जी , सी.ए विवेक लाल जी , राजेश सूरी जी , महेंद्र लड्डा जी , श्री आनंदपाल जी , डॉ संतोष कुमार मालिक जी , C.B सुरतिया जी , G.S अवाना रिटायर्ड D.C.P , धीरज चौधरी , नागेंद्र सेंगर , विनय शर्मा , मुकेश शर्मा , नंदकिशोर शर्मा , वी के सबरवाल, देवेंद्र कुमार सिंघल अवधेश कुमार सक्सेना लखी प्रसाद अनिल खेरा, मास्टर रामपाल सिंह , राकेश पवार एवं समस्त समाजसेवी उपस्थित रहे |

admin