Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास को मिली नई गति*

 

*दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास को मिली नई गति*

दादरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी द्वारा विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी मार्गों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर जिन सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ, उनका विवरण इस प्रकार है—
दादरी बिसाहड़ा से रनौली लतीकपुर मार्ग
प्रस्तावित लंबाई: 1.30 किलोमीटर
स्वीकृत लागत: ₹45.31 लाख
सीदीपुर से चौना मार्ग
प्रस्तावित लंबाई: 1.850 किलोमीटर
स्वीकृत लागत: ₹66.98 लाख
महाराणा प्रताप मूर्ति से काली मंदिर मार्ग
प्रस्तावित लंबाई: 0.500 किलोमीटर
स्वीकृत लागत: ₹6.60 लाख
इन सभी परियोजनाओं पर कुल ₹118.89 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने कहा कि दादरी विधानसभा के समग्र विकास हेतु सड़क, जल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री धीर राणा जी, मंडल अध्यक्ष श्री भिखारी सिंह जी, श्री एच.के. शर्मा जी, श्री अमरीश भाटी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री मनोज सिसोदिया जी, श्री लीले प्रधान जी, श्री अमन सिंह जी, श्री देवेंद्र प्रधान जी, श्री सुरेंद्र प्रधान जी, श्री सत्ते प्रधान जी, श्री बुद्ध प्रकाश प्रधान जी, श्री रिंकू प्रधान जी, श्री भीष्म प्रधान जी, श्री जगपात प्रधान जी, श्री नरेंद्र प्रधान जी, श्री अशोक (BDC), श्री प्रदीप प्रधान जी, श्री योगेश प्रधान जी, श्री मामचंद जी, श्री ब्रजराज जी, श्री टीटू जी, श्री तिरेश सिसोदिया जी, श्री रौतान सिंह वकील जी, श्री विचित्र तोमर जी, श्री सत्य प्रधान जी, श्री प्रमोद नागर जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुखवीर सिंह जी, श्री अनिल बैसला जी, श्री महेश प्रधान जी, श्री देव कुमार जी, श्री ललित जी, श्री दुष्यंत जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय जनता ने सड़क निर्माण कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए इसे दादरी विधानसभा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

— जारीकर्ता
जनसंपर्क कार्यालय, दादरी विधानसभा

Related posts

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की सीमा में आने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क, सेक्टर-150, नोएडा

admin

*”चंद लोगों ने छीना गरीब मुसलमानों का हक, अब वक्फ एक्ट में संशोधन के बाद सरकारी जमीनों की लूट और अवैध कब्जों पर लगेगा अंकुश”*

admin

*”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं को मिलेगा रोजगार, नोएडा अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट के सभागार कक्ष में हुआ रोजगार पोर्टल का शुभारंभ”

admin