Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

गलगोटिया में ई-बाइक फाइनल्स 2026 संपन्न, देशभर की टीमों में कड़ी टक्कर

गलगोटिया में ई-बाइक फाइनल्स 2026 संपन्न, देशभर की टीमों में कड़ी टक्कर

ग्रेटर नोएडा, 7 अप्रैल 2026: गलगोटिया विश्वविद्यालय में आईएसआईई (Imperial Society of Innovative Engineers) द्वारा आयोजित ई-बाइक फाइनल्स 2026 का समापन उत्साह और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हुआ, जिसमें देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों की टीमों ने भाग लेकर तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र की टीम एयरावत ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता जबकि आर.वी.आर. एंड जे.सी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आंध्र प्रदेश की टीम फाल्कन प्रथम रनर-अप और गलगोटिया विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा की टीम मेकालाइट्स द्वितीय रनर-अप रही। विशेष पुरस्कारों में थियागरजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तमिलनाडु की टीम यूरेका को बेस्ट ड्यूरेबिलिटी, टीम एयरावत को बेस्ट सेल्फ-मैन्युफैक्चर्ड व्हीकल व ड्यूरेबिलिटी रनर-अप, अमृतवाहिनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र की टीम ब्रह्मा को बेस्ट एक्सेलेरेशन, टीम फाल्कन को बेस्ट ऑफ-रोड टेस्टिंग, टीम मेकालाइट्स को ऑफ-रोड रनर-अप व फ्यूचर अवॉर्ड, श्री रायेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी, गोवा की टीम अल्टीमेट को बेस्ट हिल क्लाइंब तथा ए.पी. शाह इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराष्ट्र की टीम मॉडिफाइड ऑटो क्लब को बेस्ट विमेन पार्टिसिपेशन का सम्मान मिला। विशेष रूप से टीम मेकालाइट्स ने तीन प्रमुख उपलब्धियां हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं और संस्थान की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व उनकी टीम का परिणाम रहा। यह प्रतियोगिता ई-मोबिलिटी में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ छात्रों और उद्योग के बीच की दूरी कम करने तथा भविष्य के इंजीनियरों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई।

Related posts

प्रो. राणा प्रताप सिंह ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला

admin

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में अपनी पूर्व छात्रों के लिए एलुमनी मीट जिसका नाम डेजा वु 2025 का आयोजन

admin

माइक्रोसॉफ्ट गुरुग्राम में गलगोटियास छात्रों का शैक्षणिक दौरा – नवाचार और तकनीक का अनूठा संगम

admin