Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त

गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त

ग्रेटर नोएडा, 10 मार्च 2026ः गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ((एलुमनी) और एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना की तीसरे सिख रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनका कमीशन 7 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान हुआ।

प्रियांशु दीक्षित एनसीसी के आर्मी विंग (बैच 2020) तथा 40 यूपी बटालियन एनसीसी से जुड़े रहे हैं। वे गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के छात्र थे। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में दायित्व निभाया, जो एनसीसी कैडेटों का सर्वोच्च पद होता है।
बचपन से ही उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना था। भारत के महान सैन्य नेता फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ उनके प्रेरणास्रोत रहे। उनके माता-पिता ने भी इस सपने को पूरा करने में उनका पूरा सहयोग किया।

गलगोटिया विश्वविद्यालय में एनसीसी की मजबूत परंपरा है और यहाँ के कैडेट नियमित रूप से रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। वर्ष 2022 में 6, 2023 में 5, 2024 में 6, और 2025 में 6 कैडेट आरडीसी के लिए चयनित हुए। इसी क्रम में 2026 में 4 कैडेट आरडीसी के लिए चयनित हुए हैं।

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने इस उपलब्धि पर लेफ्टिनेंट प्रियांशु दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

सादर
डॉ. ए. राम पांडेय
प्रोफेसर
गलगोटिया विश्वविद्यालय

Related posts

School puts 500 pupils in detention for flouting new uniform rules

admin

उत्तर प्रदेश के विकास का प्रतीक बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः सीएम योगी* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण*

admin

Two thirds of students dropping out of some courses at top UK universities

admin