Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण*

 

*प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण*

*कलेक्ट्रेट में लगी स्टॉल व प्रदर्शनी के माध्यम से जनता तक पहुंची सरकारी योजनाएं और उपलब्धियां*

*माननीय जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभान्वित*

*माननीय जनप्रतिनिधियों ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का किया अवलोकन*

*माननीय मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में “नवनिर्माण के 09 वर्ष” शीर्षक पुस्तिका का किया विमोचन*

*गौतमबुद्धनगर, 18 मार्च 2026*

उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ में “नवनिर्माण के 09 वर्ष” शीर्षक पुस्तिका का भव्य विमोचन किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश सरकार के 09 वर्षों के कार्यकाल में हुए व्यापक विकास, आधारभूत संरचना के तीव्र विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का निर्माण ही नहीं, बल्कि उनका पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट परिसर, सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) में भी माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी डा0 शिवाकांत द्विवेदी की गरिमामयी में उपस्थिति में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम उत्साह से देखा गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित आम नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में विशेष रुचि दिखाई।
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 09 वर्षों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा सरकार की योजनाओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर गरीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें कृषि विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को कस्टम हायरिंग सेंटर एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 03 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 16 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 03 कृषकों को शाक-भाजी बीज उपलब्ध कराए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 02 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गई। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी धनराशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 10 विद्यार्थियों को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 10 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से 08 लाभार्थियों को पॉपकॉर्न मशीन प्रदान की गई। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा 05 बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गई, जबकि क्राई फाउंडेशन के सहयोग से 05 बच्चों को भी बेबी किट उपलब्ध कराई गई।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 09 वर्ष विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी स्थापित की गई। मा0 जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा अन्य विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिनमें सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत की गई। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिला।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद स्तर पर सभी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इस प्रकार ‘नवनिर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकासात्मक उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया। यह आयोजन प्रदेश के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भविष्य के प्रति सरकार के संकल्प को भी प्रदर्शित करता है।
आयोजित कार्यक्रम सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, डिप्टी कलेक्टर विवेक प्रकाश पांडेय, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी/जिला प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार, खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा, सहकारिता विभाग से आलोक रंजन एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

School puts 500 pupils in detention for flouting new uniform rules

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त

admin

The best-paid jobs you can get without a university degree

admin