Samparak kranti parivar Archives - Bharat Vandan News https://bharatvandan.com/tag/samparak-kranti-parivar/ Bharat Vandan News Thu, 06 Mar 2025 11:01:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://bharatvandan.com/wp-content/uploads/2024/07/cropped-logo-150x150.png Samparak kranti parivar Archives - Bharat Vandan News https://bharatvandan.com/tag/samparak-kranti-parivar/ 32 32 *शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025 से अलंकृत होगी श्रीशक्ति स्वरूपा महिलाएं* https://bharatvandan.com/shakti-shikhar-sammelan-me-rashtra-shakti/ https://bharatvandan.com/shakti-shikhar-sammelan-me-rashtra-shakti/#respond Thu, 06 Mar 2025 11:01:01 +0000 https://bharatvandan.com/?p=1861 *शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025 से अलंकृत होगी श्रीशक्ति स्वरूपा महिलाएं* *8 मार्च को राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन* *देश की प्रभावशाली महिलाओं का लगेगा महाकुंभ ग्रेटर नोएडा में* *सम्पर्क क्रांति परिवार का राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन एवं सम्मान व सांस्कृतिक समारोह 8 मार्च को* *8 मार्च...

The post *शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025 से अलंकृत होगी श्रीशक्ति स्वरूपा महिलाएं* appeared first on Bharat Vandan News.

]]>

*शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025 से अलंकृत होगी श्रीशक्ति स्वरूपा महिलाएं*

*8 मार्च को राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन*
*देश की प्रभावशाली महिलाओं का लगेगा महाकुंभ ग्रेटर नोएडा में*

*सम्पर्क क्रांति परिवार का राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन एवं सम्मान व सांस्कृतिक समारोह 8 मार्च को*

*8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन में सम्मानित होंगी भारत की प्रभावशाली महिलाएं*

नई दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा

भारत में साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण,संवर्धन और सृजन में भारत सर्वोपरि,राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावना से ओत-प्रोत प्रखर राष्ट्रवादी संगठन सम्पर्क क्रांति परिवार द्वारा नारीशक्ति के सशक्तशाली जज़्बे को नया आयाम देने के शुभ संकल्प स्वरूप शनिवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एन.सी.आर क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में भव्य राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार, स्वालंबन और सशक्तिकरण के सशक्त प्रयासों पर परिचर्चा, संवाद के माध्यम से प्रभावशाली योजनाओं की नींव रखी जाएगी तथा साथ ही
कला,गायन,नृत्य,साहित्य,
सांस्कृतिक,शिक्षा,चिकित्सा, उद्योग, प्रशासनिक,सामाजिक,
राजनीतिक,न्यायपालिका,
फ़िल्म,मीडिया,
खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों से स्वयं को दृढ़ता के साथ साबित कर चुकी नारीशक्ति के हौसलों को “राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025”, स्वर कोकिला लता मंगेश्कर सम्मान 2025,राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान 2025, राष्ट्र यशस्विनी सम्मान 2025, नृत्य शिरोमणि गुरु जितेंद्र महाराज सम्मान 2025 से अलंकृत भी
किया जाएगा।
नई दिल्ली में 3 मार्च सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी देते हुए सम्पर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने कहा कि
भारत सर्वोपरि- राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावनाओं से ओत-प्रोत सम्पर्क क्रांति परिवार नारीशक्ति के प्रति चिंतन,सम्बल,सहयोग एवं सशक्तिकरण में सदैव से ही अपनी अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और इसी कड़ी में नारीशक्ति को गौरवान्वित करने वाले इस भव्य एवं दिव्य शिखर सम्मेलन में
भारत देश की उन गौरवशाली श्रीशक्ति स्वरूपा नारीशक्ति को ससम्मान सम्मानित किया जाएगा जिनके जीवन की सशक्त कहानी उनके स्वयं के सपनों की पूर्णता के साथ साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवान्वित करने वाली है।
इस भव्य समारोह में प्रतिष्ठित और पारंगत कलाकारों द्वारा कथक, कुचिपुड़ी,भरतनाट्यम, ओड़िसी नृत्य के साथ- साथ शास्त्रीय संगीत,लोक संगीत और सुगम संगीत की मनभावन प्रस्तुतियां भी होगी। इस सम्मेलन में देश की सबसे बड़ी अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता स्वर माधुरी 2025 स्वर साधकों की खोज सीज़न-3 के आगाज स्वरूप इस प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन भी होगा।
दो सत्र में आयोजित दिनभर चलने वाले इस समारोह में नेपाल,नीदरलैंड
दिल्ली,हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,बिहार, झारखंड,उड़ीसा,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र,जम्मू-कश्मीर,
उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,असम,मणिपुर से महिलाओं की सहभागिता रहेगी जिन्होंने मंजिलें खुद तय की और रास्ते भी खुद बनाए हैं।
प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में असम के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी होंगे वहीं सारस्वत अतिथि के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विकास कुमार वैद्य दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आईएफएस अधिकारी पद्मजा पांडे पूर्व राजदूत फिजी गणराज्य होगी।अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री नलिनी अस्थाना, पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेत्री जयश्री अरोरा, फिल्म सेंसर बोर्ड भारत सरकार की सदस्य डॉ. नीतू नूतन, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ.वाई राखी, राजस्थान की सुविख्यात गायिका मरु कोकिला सीमा मिश्रा,उद्योगपति एवं समाजसेवी योगेश पटेल, मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल मंगल,वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी डॉ.सीमा सूरी, समाजसेविका सोनिया विरमानी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कल्चर फॉर्म के अध्यक्ष दीपक दुबे, हिंदुस्तान समाचार एजेंसी की वरिष्ठ उप संपादक माधवी व्यास, डॉ. जतिन शर्मा, वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ.मंजू गुप्ता, डॉ.अजय प्रताप सिंह,डॉ.आयुष मंगल,डॉ.प्रेरणा मंगल,पुष्पा सहाय,रमा अग्निहोत्री,डॉ संजना सिमोन,वर्षा छाबरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। सम्मानित होने वाली महिलाओं, युवतियों,बालिकाओं में प्रमुख रूप से स्वर कोकिला लता मंगेशकर सम्मान से नेपाल की सुविख्यात गायिका वॉइस ऑफ़ नेपाल मिलन नेवार,नृत्य शिरोमणि गुरु जितेंद्र महाराज सम्मान से कथक नृत्य गुरु मंजूश्री चटर्जी,शक्ति शिरोमणि सम्मान से वाटर वूमेन शिप्रा पाठक,डॉ.उर्वशी अग्रवाल, डॉ.सीमा भाटी,शालिनी दीक्षित, सुनीता लंबा,डॉ.ऋतु शर्मा,तेज कंवर राठौड़,रीटा सक्सेना,डॉ. मीनाक्षी बोराणा,मीनाक्षी भसीन,चंचल गुप्ता,बी पोलम्मा, डॉ. उमा विजय,अर्चना त्यागी, राधा शुक्ला,डॉ.दवीना अमर ठकराल, डॉ.सीमा वत्स, ईशा भारद्वाज, जीनस कंवर,बालिका तेजस्विनी सेनगुप्ता,रेणुका चौधरी,राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान से सिमरन श्रुति,आयुषा व्यास,चंद्रकांता, यशस्विनी सम्मान से अद्विती वत्स, विशाखा,सहित अनेक विलक्षण प्रतिभाओं को शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य आयोजन के सफलता की शुभकामनाओं के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री भारत सरकार, नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री ,भारत सरकार राखी गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली,बांसुरी स्वराज सांसद ने अपने पत्र में सम्पर्क क्रांति परिवार के कार्यों की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

The post *शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025 से अलंकृत होगी श्रीशक्ति स्वरूपा महिलाएं* appeared first on Bharat Vandan News.

]]>
https://bharatvandan.com/shakti-shikhar-sammelan-me-rashtra-shakti/feed/ 0 1861