Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

विश्व कैंसर दिवस पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘रन टू सेव लाइफ ’ मैराथन, 1400 धावकों ने दिया जागरूकता का संदेश

विश्व कैंसर दिवस पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘रन टू सेव लाइफ ’ मैराथन, 1400 धावकों ने दिया जागरूकता का संदेश

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘रन टू सेव लाइफ ’ मैराथन का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ), गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (जिम्स ) तथा अस्तित्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 1400 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस जागरूकता दौड़ में पैरालंपिक पदक विजेता श्री वरुण सिंह भाटी, पैरा एथलीट एवं दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता स्वर्णा राज, जेवर विधायक, सीआरपीएफ के प्रतिनिधि, कैंसर सर्वाइवर्स, विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। मैराथन का शुभारंभ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. चंदर के. सिंह, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की अधिष्ठाता डॉ. धन लक्ष्मी, अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह तथा होंडा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मैराथन के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जिम्स के लगभग 100 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि समय पर जागरूकता, अनुशासित जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावी रूप से मुकाबला किया जा सकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. गौरव कुमार ने माननीय कुलपति के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के कारण यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने कुलसचिव, डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स तथा स्पोर्ट्स अफेयर्स का भी प्रशासनिक सहयोग और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का समापन ‘कैंसर मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ हुआ। यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संवेदनशील बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त अभियान साबित हुई, जिसने हजारों लोगों को एकजुट कर कैंसर के खिलाफ लड़ाई का मजबूत संदेश दिया।

Related posts

दिल्ली मेरी जान इंसानियत की पहचान 👏👏👏👏👏👏👏👏👏 धन्यवाद मेरी दिल्ली को।

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की एल जी इलैक्ट्रानिक इन्डिया प्रा० लि० कम्पनी ने आर्थिक सहायता की।

admin

माइक्रोसॉफ्ट गुरुग्राम में गलगोटियास छात्रों का शैक्षणिक दौरा – नवाचार और तकनीक का अनूठा संगम

admin