Bharat Vandan News
प्रशासनिक

राष्ट्रीय महिला आयोग “आपके द्वार” आगामी 13 एवं 14 नवंबर को होगी दो दिवसीय महिला जनसुनवाई*

*डीएम वार रूम, गौतम बुद्ध नगर से*

*राष्ट्रीय महिला आयोग “आपके द्वार” आगामी 13 एवं 14 नवंबर को होगी दो दिवसीय महिला जनसुनवाई*

*गौतम बुद्ध नगर, 11 नवंबर 2025*

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु दो दिवसीय महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
यह जनसुनवाई 13 एवं 14 नवंबर 2025 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष विजय रहाटकर एवं आयोग की दो अन्य सदस्यगण उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगी तथा महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी। महिलाओं से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएँ।
सौजन्य सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर में 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

admin

सिविल सेवा प्री-परीक्षा 2025 जनपद में 44 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित* *डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शारदा विश्वविद्यालय में तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक*

admin

*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई*

admin