Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

*श्री कृष्ण अर्जुन गौशाला को मिली नई मोबाइल वैन; (लाला कुंदन लाल मंगलौर वाले चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सहयोग)*

*श्री कृष्ण अर्जुन गौशाला को मिली नई मोबाइल वैन; (लाला कुंदन लाल मंगलौर वाले चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सहयोग)*

नोएडा: सेक्टर 135 स्थित श्री कृष्ण अर्जुन गौशाला में गौ-सेवा के प्रकल्पों को विस्तार देते हुए लाला कुंदन लाल मंगलौर वाले चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से एक सीएनजी चलित मोबाइल वैन समर्पित की गई है। यह वैन आसपास की सोसाइटियों से ‘गोग्रास’ एकत्र करने का कार्य करेगी। जिससे गौशाला में संरक्षित गौवंश के भरण-पोषण में सुगमता होगी।
कार्यक्रम का सफल संयोजन हरियाणा प्रांत के पूर्व गौ सेवा प्रमुख प्रोफेसर सुरेश चंद सिंघल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय लाला कुंदन लाल सिंघल को याद करते हुए कहा, “मेरे पिता एक अत्यंत परोपकारी व्यक्ति थे। उन्हीं के आदर्शों और संस्कारों का अनुसरण करते हुए आज हमारे पूरे परिवार ने इस मोबाइल वैन के माध्यम से गौ-सेवा में अपना गिलहरी योगदान दिया है।”
प्रोफेसर सिंघल ने भारतीय परंपरा में घर की पहली रोटी गौ माता को देने के पीछे का वैज्ञानिक दृष्टिकोण साझा करते हुए बताया कि लोहे के तवे पर सिकी पहली रोटी अक्सर व्यक्ति की पाचन क्रिया के लिए भारी हो सकती है, जबकि गौ माता का पाचन तंत्र इसे आसानी से ग्रहण कर लेता है। यह परंपरा संस्कार और विज्ञान का अद्भुत संगम है।
वैन के लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नोएडा के विभाग कार्यवाहक सत्येंद्र कुमार और संघचालक वीरेंद्र चौधरी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संघ के अधिकारियों ने गौशाला के इस पुनीत कार्य की सराहना की और घोषणा की कि गौशाला की सुचारू देखरेख और प्रबंधन का दायित्व स्वयंसेवकों को सौंपा जाएगा ताकि सेवा का यह कार्य निरंतर और प्रभावी ढंग से चलता रहे।
इस पहल से स्थानीय सोसाइटियों के निवासी भी अब अपने घरों से आसानी से गोग्रास दान कर सकेंगे। जिससे शहरी क्षेत्रों में गौ-सेवा के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ेगी।9811460700

Related posts

शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों पर हो रहे बर्बरतापूर्ण अत्याचार के ख़िलाफ़ हिंदू जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला।

admin

नोएडा सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के साथ प्रेरणा विमर्श 2025 ‘नवोत्थान के नए क्षितिज’ का शुभारम्भ हुआ

admin

फैडरेशन ऑफ आर०डब्ल्यू०ऐज ग्रेटर नोएडा के चुनाव 5सदस्यीय चुनाव कमेटी की देखरेख में पूर्ण हुआ । आज अध्यक्ष पद पर श्री देवेंद्र टाइगर को विजयी घोषित किया गया

admin