Bharat Vandan News
सामाजिक

*जनपद के पात्र दिव्यांगजन निःशुल्क कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आनलाईन पोर्टल पर कर सकते आवेदन*

*डीएम वाॅर रूम गौतम बुद्ध नगर से*

*जनपद के पात्र दिव्यांगजन निःशुल्क कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आनलाईन पोर्टल पर कर सकते आवेदन*

*गौतम बुद्ध नगर 14 सितंबर, 2024*

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण प्रदान किये जाने की योजना संचालित हैं। इस योजना में आवेदन/पंजीकरण हेतु विभाग द्वारा आनलाईन पोर्टल divyangjanup.upsdc.gov.in विकसित किया गया है। अतः जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम सहायक उपकरण ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी एवं सेन्सर स्टिक सहायक उपकरणों की आवश्यकता है अपने दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आयु प्रमाण पत्र/आधार कार्ड/ हाई स्कूल मार्क शीट, आय प्रमाण पत्र (शहरी क्षेत्र हेतु 56460 वार्षिक एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46080 वार्षिक), दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं चिकित्सा अधिकारी से संस्तुति प्रमाण पत्र आदि अभिलेखों के साथ divyangjanup.upsdc.gov.in पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त किये जाने एवं किसी भी प्रकार की असुविधा हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन कमरा नंबर 107 सुरजपुर गौतम बुद्ध नगर में सम्पर्क कर सकते है।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

हरियाणा के पलवल ज़िले के “ग्राम भिड़ुकी” में वीर शहीद तेजपाल जी” की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण।

admin

GNIOT के सभागार में “प्राचीन भारतीय गौरव और वर्तमान चुनौतियाँ” विषय पर राष्ट्रचिंतना की तेईसवीं गोष्ठी का आयोजन किया गया

admin

नलकूप ऑपरेटर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन।

admin