Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

आज श्री राजपूत करणी सेना (कालवी) का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मिला।

आज श्री राजपूत करणी सेना (कालवी) का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मिला। संगठन के जिला अध्यक्ष अमरीश चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने नोएडा पुलिस आयुक्त को बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ विशेषकर महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म और बर्बरतापूर्ण अत्याचार के ख़िलाफ़ माननीय राष्ट्रपति के नाम में ज्ञापन दिया। जिसमें भारत सरकार से संयुक्त राष्ट्र संघ से विचार विमर्श कर उचित कार्यवाही करने की माँग रखी।जिलाध्यक्ष अमरीश चौहान ने बताया कि जिस तरह से अल्पसंख्यक समुदाय की बहन बेटियों के साथ जबरन धर्मांतरण व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए नरसंहार किया जा रहा है वह सहनीय नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने पुलिस आयुक्त को बांग्लादेश हिंसा के साथ गौतम बुद्ध नगर की पुलिस प्रशासन से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया जिसपर कमिश्नर महोदया ने समाधान करने की बात कही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम अवतार सोलंकी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दलवीर सिसोदिया, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष मंगल सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप सिंह राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

प्रेरणा शोध संस्थान में हुआ मासिक लेखक मिलन नोएडा – प्रेरणा शोध संस्थान न्यास नोएडा के द्वारा 12 जनवरी 2025 को मासिक लेखक मिलन आयोजित

admin

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में और उनके द्वारा वृद्धों के कल्याण एवं देख-रेख एवं रखरखाव के सम्बन्ध में किये जा रहे मुख्य कार्यों में सभी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई | कार्यक्रम में सांस्क्रतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों नें संस्था के बाते में अपने विचार प्रस्तुत किये | संस्था के संचालक भी शिव प्रसाद शर्मा जी द्वारा सभी समाजसेवियों एवं आगंतुकों को पटका पहनाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया | वर्तमान समय में रामलाल वृद्धाश्रम में लगभग 425 वृद्ध माता-पिताओं के साथ 700 से अधिक गौमताएँ निवासरत हैं इस मौके पर मुख्य रूप से श्री रमनपाल सिंह रिटायर्ड D.S.P , धर्मेंद्र बालियान जी , सन्देश जैन जी , सी.ए विवेक लाल जी , राजेश सूरी जी , महेंद्र लड्डा जी , श्री आनंदपाल जी , डॉ संतोष कुमार मालिक जी , C.B सुरतिया जी , G.S अवाना रिटायर्ड D.C.P , धीरज चौधरी , नागेंद्र सेंगर , विनय शर्मा , मुकेश शर्मा , नंदकिशोर शर्मा , वी के सबरवाल, देवेंद्र कुमार सिंघल अवधेश कुमार सक्सेना लखी प्रसाद अनिल खेरा, मास्टर रामपाल सिंह , राकेश पवार एवं समस्त समाजसेवी उपस्थित रहे |

admin

बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक 25 कन्यायों का विवाह समारोह* ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया ओपॉ फ़ाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह

admin