Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRसामाजिक

आनंद सरपंच बने भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री

आनंद सरपंच बने भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री

नोएडा, 20 जुलाई 2025।
भारतीय किसान यूनियन भानू में रविवार को संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत आनंद सरपंच को उनकी निष्ठा, सक्रियता और ईमानदारी को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नोएडा में आयोजित इस विशेष बैठक में ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका दी जा रही है। आनंद सरपंच की कार्यशैली और किसानों के हितों के प्रति उनका समर्पण संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है।

बैठक के दौरान संगठन में नए पदाधिकारियों को भी जोड़ा गया, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल चौहान, राकेश विधूड़ी, ठाकुर अमित गौड़, हरि अवाना, डॉक्टर पीयूष सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने आनंद सरपंच को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Related posts

61वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 14 – 18 फरवरी 2026; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा वाइब्रेंट स्प्रिंग फेयर की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु को लेकर चिंता जाहिर की।

admin

प्राथमिक विद्यालय क्यामपुर , दादरी, गौतमबुद्ध नगर के प्राथमिक विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार तथा नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण अजय पॉलि लिमिटेड के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के कर कमलों से संपन्न

admin