Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”दिल्ली के उपराज्यपाल ने की उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विकास मॉडल की सराहना।”*

*”दिल्ली के उपराज्यपाल ने की उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विकास मॉडल की सराहना।”*

*”उत्तर प्रदेश ने विकास में कैसे पकड़ी रफ्तार, के विषय में माननीय उपराज्यपाल और दिल्ली से आई उनकी टीम ने विस्तृत जानकारी प्राप्त की।”*

*”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट साइट पर कंसेशनायर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से श्री क्रिस्टोफ श्नेलमैन और मुख्य परिचालन अधिकारी सुश्री किरण जैन ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रगति के बारे में समझाया।”*

*”यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे विकास, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी, चिकित्सा उपकरण पार्क, परिधान पार्क, खिलौना पार्क, एमएसएमई पार्क, हेरिटेज सिटी और लॉजिस्टिक्स हब जैसी योजनाओं के बारे में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुश्री श्रुति और नोडल अधिकारी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट श्री शैलेन्द्र भाटिया ने दिया प्रेजेंटेशन।”*

जैसा कि ज्ञात ही है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जोकि जेवर में बन रहा है, ने पूरी दुनिया में अपने निर्माण और क्षेत्र में हो रहे विकास को लेकर प्रसिद्धि प्राप्त की है, उसी से प्रभावित होकर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी और उपराज्यपाल के सचिव श्री सुरेंद्र सिंह तथा विशेष सचिव श्रीमती ईशा कौशला, श्रीमती सोनिका सिंह, श्रीमती हरलीन कौर आदि अन्य अधिकारियों ने भी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट साइट पर भ्रमण करने के लिए आए। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी साथ में मौजूद रहे।
इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी ने कहा कि *”मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के विजन की वजह से ही, उत्तर प्रदेश ने 07 वर्षों में ही विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व छलांग लगाई है और जिस तरीके से यहां कानून व्यवस्था और विकास का मॉडल डेवलप हुआ है, उससे अन्य लोगों को भी सीख लेनी चाहिए।”*
इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी ने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ प्रस्तावित फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क की भी विजिट की।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”श्री योगी आदित्यनाथ जी एक विजनरी मुख्यमंत्री हैं। आज उत्तर प्रदेश, विकास के नए नित आयाम स्थापित कर रहा है। जेवर विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। एयरपोर्ट बनने के बाद यहां के लोगों का जीवन स्तर उन्नत होगा और यह क्षेत्र विकासशील क्षेत्र में शुमार होने जा रहा है।”*
इस मौके पर जनपद गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र भाटिया के साथ साथ उप अधिकारी जेवर श्री अभय प्रताप सिंह, ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी श्री अशोक कुमार, एसीपी जेवर श्री सार्थक सेंगर आदि मौजूद रहे।

Related posts

GIIMS अस्पताल में हुई बर्बर घटना के पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने जबरन रोका।

admin

भाजपा के नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जनपद गौतमबुद्धनगर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर जाकर उनको मिठाई खिलाकर, गुलदस्ते भेंट करके और फूल मालाएँ पहना कर उनको अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

admin

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

admin