जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर द्वारा अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के द्वारा आज अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित दान राशि में चोरी, भूमि क्रय-विक्रय में सामने आए अनियमितताओं तथा ट्रस्ट से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर लगाए गए वित्तीय हेराफेरी पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर जिला मुख्यालय सूरजपुर पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गयी।
प्रदर्शन के दौरान जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। देशभर के श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी मेहनत की कमाई और गहरी आस्था के साथ दान दिया है। ऐसे में यदि मंदिर से संबंधित दान राशि, भूमि खरीद-फरोख्त अथवा ट्रस्ट के कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति, संस्था अथवा धार्मिक आस्था के विरोध में नहीं है, बल्कि सार्वजनिक धन, दान राशि और जन विश्वास से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही की पक्षधर है। यदि लगाए गए आरोप निराधार हैं तो जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी और यदि आरोपों में तथ्य हैं तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित भाटी एडवोकेट ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संबंधित दान राशि, भूमि क्रय-विक्रय तथा अन्य वित्तीय लेन-देन की किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा न्यायिक निगरानी में जांच कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन महाराज सिंह नागर ने कहा कि भगवान श्रीराम सम्पूर्ण देश की आस्था के प्रतीक हैं और उनकी आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। जनविश्वास की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार एवं संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन – ज्ञापन के दौरान मुकेश शर्मा,आर के प्रथम ,महाराज सिंह नागर,नीरज लोहिया,मोहित भाटी एडवोकेट,हरेंद्र शर्मा,सुरेंद्र प्रताप सिंह,अरुण भाटी,गौतम सिंह,कपिल भाटी,सुबोध भट्ट,नीरज शर्मा, मोहम्मद तनवीर अहमद, प्रिंस भाटी,प्रभात नागर,रमेश चंद जीनवाल,ओंकार राणा,बॉबी प्रधान,जतन सिन्हा,अजय,कपिल यादव,गौरव,नईमुद्दीन, अंकुर कुमार,सचिन चौगानपुर,के० के भाटी,अतेंद्र चौधरी,हरेंद्र भाटी,अभिषेक,विकास,रोहन,रामानुज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
सप्रेम सादर
—
दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200

