Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व मे कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व मे कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।*
🟥🟦🟥🟦

*आज दिनांक 26.06.2025 को महिला सुरक्षा टीम द्वारा अलग अलग गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की गई व सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं/बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंपलेट वितरित किए गए एवं महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

Related posts

GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 76 वें रिपब्लिक डे समारोह का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर शुरुआत सरस्वती माँ पूजा के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।

admin

Oxford University Student Union introduces ‘smart drug’ workshops for students

admin

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में आयुष विभाग का भव्य प्रदर्शनी स्टाल” “1250 रोगियों को नाड़ी परीक्षण और 1500 आगंतुकों को आयुष सेवाओं की जानकारी, मेरठ मण्डल के विशेषज्ञों ने दी उत्कृष्ट मार्गदर्शन

admin