Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक संवेदनशील एवं निर्णायक अध्याय “आपातकाल” पर आज गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का आयोजन

तिथि: 30 जून 2025
स्थान: गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2, गौतमबुद्धनगर
आयोजक: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक संवेदनशील एवं निर्णायक अध्याय “आपातकाल” पर आज गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आपातकाल जैसी ऐतिहासिक घटनाओं की संवैधानिक व सामाजिक व्याख्या से परिचित कराना रहा।

सत्र की शुरुआत गरिमामयी अध्यक्षीय अभिभाषण के साथ हुई, जिसके पश्चात प्रश्नकाल में आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वायत्तता, नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध, तथा मीडिया सेंसरशिप जैसे गंभीर विषयों पर विचारोत्तेजक प्रश्न प्रस्तुत किए गए।

मुख्य बहस “आपातकाल की संवैधानिक वैधता” विषय पर केंद्रित रही, जिसमें पक्ष और विपक्ष ने ऐतिहासिक तथ्यों, संवैधानिक प्रावधानों एवं नैतिक मूल्यों के आलोक में अपने तर्कों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विपक्ष ने इसे “संविधान की आत्मा पर सीधा प्रहार” कहा, जबकि सरकार पक्ष ने इसे “राष्ट्र की अखंडता एवं सुरक्षा की दृष्टि से अपरिहार्य निर्णय” बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी ने की, जो सदन में महिलाओं की बुलंद आवाज़ के रूप में जानी जाती हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारी पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनीता दुग्गल जी ने अपने ओजस्वी एवं भावनात्मक उद्बोधन में आपातकाल की विभीषिका का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, और इसे लोकतंत्र का “काला अध्याय” बताया।

सभापति के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम जी ने गरिमापूर्ण संचालन किया, जबकि उपसभापति की भूमिका पूर्व महापौर श्रीमती आशा शर्मा जी ने निभाई।

सरकारी पक्ष से प्रमुख वक्ताओं में विधायक अंजुला मोर जी, डॉ. मंजू शिवाच जी, सलोना कुशवाहा जी, पूर्व विधायक कमलेश सैनी जी, महापौर हेमलता दिवाकर जी, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रश्मि रावल जी, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह-संयोजक वर्षा कौशिक जी, क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव जी, प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग जी, सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा कंकड़ जी, मोनिका चौधरी जी एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिखा सिंह ठाकुर जी ने सरकार का पक्ष रखते हुए गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया।

विपक्ष की ओर से अंजू वॉरियर जी, राखी त्यागी जी, नीलम हरेंद्र जी, रजनी गॉर्ड जी एवं पायल अग्रवाल जी ने लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की आलोचना करते हुए आपातकाल की भर्त्सना की।

सत्र का समापन मतवाचन एवं प्रधानमंत्री के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद मा गीता शाक्य जी के प्रेरणास्पद संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने महिला प्रतिभागियों की विवेकपूर्ण प्रस्तुति, राजनीतिक समझ व सक्रिय भागीदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इसे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया।

इस ऐतिहासिक आयोजन को जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन ने विशेष सुदृढ़ता प्रदान की, जिन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित, सुसंगठित एवं उद्देश्यपरक स्वरूप दिया।

इस सफल आयोजन की योजना एवं क्रियान्वयन में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित जी, क्षेत्रीय मंत्री कविता सिरोही जी, सिद्धि प्रदान जी ,क्षेत्रीय सदस्य अंजना त्यागी जी, कादंबरी कौशिक जी, ज्योति चौहान जी, जिला अध्यक्ष रजनी तोमर जी जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य शेखर नागर सुनील भाटी शक्ति रावल आर्य कुमार पंकज अग्रवाल एवं उनकी समस्त टीम , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा त्रिपाठी जी एवं जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा बीना शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही, जिनके समर्पण और संगठनात्मक नेतृत्व से यह सत्र प्रेरणास्पद और अनुकरणीय बन सका।

Related posts

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में एन.ई.ए  सभागार सेक्टर 6, नोएडा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव अभियान के निमित्त प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया।

admin

“ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा — वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

admin