Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

शिक्षक एवं प्रशिक्षण विभाग में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

शिक्षक एवं प्रशिक्षण विभाग में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में शिक्षक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 4 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारतीय दीप प्रज्वलन एवं शिक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग प्रवक्ता डॉ श्रुति कंवर के अभिवादन भाषण के साथ किया गया, कार्यक्रम में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर वंदना पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रही एवं अपने वक्तव्य में उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के कर्तव्य महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बांसुरी वादन, सामूहिक लोकनृत्य एवम् गायन आदि प्रमुख रहे। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. रूपाली, डॉ. रिया, डॉ. रेनू, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. उपेन्द्र सिंह, डॉ. राहुल कपूर आदि सम्मिलित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग के संकाय सदस्य डॉ. श्रुति, डॉ. ममता, डॉ. शालिनी भारद्वाज, डॉ. शिवानी, डॉ. मनदीप और डॉ. यशवंत एवं सभी विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

आदरणीया प्रिंसिपल प्रो. डॉ. सविता मोहन के मार्गदर्शन में, GNIOT ग्रेटर नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज “The FINQUISITIVE” फाइनेंस क्लब ने 28.03.25 को “कैपिटल मार्केट्स एवं करियर अवसर” विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में ‘स्टार्टअप कम्युनिटी’ लॉन्च: उद्यमशीलता के क्षेत्र में एक नई पहल।

admin

गलगोटिया कॉलेज में युवा कार्यक्रम मंत्रालय के तहत ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ का आयोजन ग्रेटर नोएडा। गैलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (Galgotia College), ग्रेटर नोएडा ने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान

admin