Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

पी. आई. आई. टी. कॉलेज ग्रेटर नोएडा में सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया

पी. आई. आई. टी. कॉलेज ग्रेटर नोएडा में सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर डॉक्टर भरत सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छा देकर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। मंच की अध्यक्षता कुंवर हमबीर सिंह चीफ इंजीनियर एवं मंच का सफल संचालन प्रो बी एस रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी. एल. सिंह पूर्व मुख्य आयुक्त आयकर विभाग भारत सरकार, आर.सी. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं सी. पी. सिंह वरिष्ठ समाजसेवी रहे। बी एल सिंह जी ने अपने संबोधन में सभी नव प्रवेश विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के चेयरमैन प्रो डॉ भरत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक, संस्कारवान व नैतिक आचरण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया व बल दिया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस अवसर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने पूर्व में अपनी कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। मैडम मिथिलेश एवं मैडम जागेश द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अंत में संस्थान के निदेशक महोदय प्रो. आर. के. शाक्य के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आर. के. राजपूत, डॉ. अजय पाल यादव, बी. पी. सिंह, राजरानी सिंह, एवं संस्थान के सभी प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

*जीबीयू में द्विदिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन* गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्थित इण्टरनेशनल कन्वेशन सेण्टर में 27 सितम्बर 2024 को द्विदिवसीय

admin

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के रिसर्च एंड डेवलपमेंट क्लब ने बीसीए और बीएससी (सीएस) अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए डीयूसीएटी, नोएडा के सहयोग से एक प्रोजेक्ट मेंटरिंग सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में आयोजित “विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी” में आज वाटरमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर, डॉ. राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।

admin