Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

पी. आई. आई. टी. कॉलेज ग्रेटर नोएडा में सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया

पी. आई. आई. टी. कॉलेज ग्रेटर नोएडा में सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर डॉक्टर भरत सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छा देकर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। मंच की अध्यक्षता कुंवर हमबीर सिंह चीफ इंजीनियर एवं मंच का सफल संचालन प्रो बी एस रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी. एल. सिंह पूर्व मुख्य आयुक्त आयकर विभाग भारत सरकार, आर.सी. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं सी. पी. सिंह वरिष्ठ समाजसेवी रहे। बी एल सिंह जी ने अपने संबोधन में सभी नव प्रवेश विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के चेयरमैन प्रो डॉ भरत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक, संस्कारवान व नैतिक आचरण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया व बल दिया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस अवसर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने पूर्व में अपनी कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। मैडम मिथिलेश एवं मैडम जागेश द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अंत में संस्थान के निदेशक महोदय प्रो. आर. के. शाक्य के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आर. के. राजपूत, डॉ. अजय पाल यादव, बी. पी. सिंह, राजरानी सिंह, एवं संस्थान के सभी प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के विवेकानंद अध्ययन केंद्र और आंतरिक गुणवत्ता प्रशासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्त्वावधान में अहिल्याबाई होलकर पर केंद्रित एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय की छात्राओं ने खेल जगत में लहराया परचम, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के सम्मान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

admin