Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों व ज़िलाधिकारी अलीगढ़ व एसएसपी अलीगढ़ के निर्देशन के क्रम में विशेषकार्याधिकारी यीडा शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टप्पल, हामिदपुर व स्यारोल , जनपद अलीगढ़ में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान आज दिनांक 14/10/2025 को चलाया गया । इस अभियान में इन गांवों की लगभग 300 एकड़ अधिसूचित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया जिसकी बाजारू क़ीमत लगभग 1200 करोड़ रुपए है ।अभियान के दौरान द ग्रैंड कॉलोनाइजर, वृंदावन कॉलोनी जैसी अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया ।श्री सिंह द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा लगातार अभियान जारी रखने तथा अवैध कॉलोनाइज़रो के ख़िलाफ़ विधिक कार्यवाही करने की बात कही गई है तथा भोले भाले ख़रीददारों को ऐसे प्रॉपर्टी डीलरों से सतर्क रहने का भी संदेश दिया गया है ।
मौके पर प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शिवअवतार सिंह, विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शाही, विशेष कार्याधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार, यीड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार चौहान समेत अलीगढ़ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत प्राधिकरण के परियोजना और भूलेख के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग पूरी तरह मुस्तैद

admin

जनगणना प्रशिक्षण शिविर का एसीईओ ने लिया जाए –प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों पर दर्ज होगी विभागीय कार्रवााई 

admin

सिविल सेवा प्री-परीक्षा 2025 जनपद में 44 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित* *डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शारदा विश्वविद्यालय में तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक*

admin