Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन, “Run to Save Lives” मैराथन में जेवर विधायक रहे मुख्य अतिथि”* *”खेल, सेवा और संकल्प का संगम बना ‘Run to Save Lives’ मैराथन”*

*”कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन, “Run to Save Lives” मैराथन में जेवर विधायक रहे मुख्य अतिथि”*

*”खेल, सेवा और संकल्प का संगम बना ‘Run to Save Lives’ मैराथन”*

*”GIMS की मेडिकल बस करेगी गांव-गांव कैंसर जांच”*

*”युवाओं की दौड़, कैंसर सर्वाइवर्स की आवाज़, स्वस्थ भारत का संकल्प”*

कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) के सहयोग से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित “Run to Save Lives Marathon” में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता, जीवन रक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा एक सशक्त अभियान है। कैंसर सर्वाइवर्स की भावनात्मक और कहानियां, युवाओं की ऊर्जावान भागीदारी तथा समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता यह स्पष्ट करती है कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस अभियान में Honda India Foundation द्वारा दिए गए योगदान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि *”कॉर्पोरेट संस्थानों की ऐसी सहभागिता सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरक मिसाल है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह आगे कहा कि *”राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) द्वारा एक मेडिकल बस संचालित की जाएगी, जो गांव-गांव जाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच, निदान और उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा, जिससे अनेक लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकेगा।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए Astitva Foundation, चिकित्सकों, खिलाड़ियों एवं सभी सहभागियों को बधाई देते हुए कहा कि *”ऐसे आयोजन स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील भारत के निर्माण की दिशा में निश्चित रूप से प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।”*
इस मौके पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर श्री राकेश गुप्ता, जीबीयू के रजिस्ट्रार श्री चंदर कुमार सिंह तथा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता श्री वरुण सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

Related posts

IBA की पहल पर ACEO सुमित यादव ने अधिकारियों के साथ इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण

admin

61वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 14 – 18 फरवरी 2026; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा वाइब्रेंट स्प्रिंग फेयर की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत

admin

60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2025 13–17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा “प्रदर्शनी का स्केल और तेजी से बदलती परिस्थितियों के अनुकूल निर्यातकों में बदलाव सराहनीय”**

admin