Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दनकौर में खेल महोत्सव के माध्यम से बच्चों ने दिखाई नई ऊर्जा, विधायक जेवर श्री धीरेन्द्र सिंह ने किया उत्साहवर्धन”*

*”दनकौर में खेल महोत्सव के माध्यम से बच्चों ने दिखाई नई ऊर्जा, विधायक जेवर श्री धीरेन्द्र सिंह ने किया उत्साहवर्धन”*

आज दिनांक 07 नवंबर 2025 को दनकौर स्थित एस.डी.आर.वी. कान्वेंट स्कूल में खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह शामिल हुए। विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से गूंज उठा। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
इस मौके कर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *“खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास का आधार हैं। आज के बच्चे ही कल का भारत गढ़ेंगे। हाल ही में हमारी बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर विश्व स्तर पर जो परचम लहराया है, वही जज़्बा इन बच्चों में भी दिख रहा है।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी ने आगे कहा कि *”माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरित होकर देश तेज़ी से विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है।”*

Related posts

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोक निर्माण राज्य मंत्री मान्य श्री कुंवर बृजेश सिंह जी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा जी ने कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया

admin

भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से गलगोटियास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी” के उपलक्ष्य में “प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन।”

admin

“त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, देशसेवा में उनके योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

admin