Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

14 फ़रवरी को होगा 25 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह

*14 फ़रवरी को होगा 25 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह*

ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया ओपा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती पूनम अग्रवाल के कर कमलों द्वारा 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

अमन अग्रवाल ने बताया यह सामाजिक एवं सेवा भाव से प्रेरित कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। समारोह का आयोजन साइट-4, डी-48, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराना तथा समाज में सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

आकाश अग्रवाल ने बताया ओपा सेवा फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। यह सामूहिक विवाह समारोह भी उसी सेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने एवं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की गई है।
सभी जोड़ो को 325 घरेलू सामान ( बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा , सिलाई मशीन, घड़ी, कपड़े, अंगूठी, कूलर , संदूक, म्यूजिक सिस्टम ,) आदि समान दिये जाएँगे ।

प्रेस कांफ्रेंस में ओमप्रकाश अग्रवाल , पूनम अग्रवाल , रामावतार अग्रवाल , मोतीलाल अग्रवाल , अमन अग्रवाल , आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल , मुकुल गोयल , कमल बंसल , विनोद अग्रवाल, जी पी गोस्वामी , मनोज गुप्ता , मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल , बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार , गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल , आनंद प्रकाश आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

धन्यवाद

मुकुल गोयल
मीडिया प्रभारी
9899124499

Related posts

*राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान सहित अन्य प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत हुई श्रीशक्ति स्वरूपा गौरवशाली विभूतियां*

admin

सेक्टर डेल्टा टू निवासियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च निकाला

admin

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने आज “स्वर्गीय राजेश पायलट चौक” पर एकत्र होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की। यह मांग इसलिए उठाई गई क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रांसपोर्ट की समस्या बहुत बड़ी है और इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।

admin