Bharat Vandan News
Image default
Uncategorizedसामाजिक

शनिवार 28 सितंबर को भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा के द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन अंतरविद्यालय स्तर पर ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सभागार में किया गया।

आज शनिवार 28 सितंबर को भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा के द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन अंतरविद्यालय स्तर पर ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सभागार में किया गया।
प्रतियोगिता के प्रारंभ में अतिविशिष्ट अतिथि, भारत विकास परिषद् के प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों में देशभक्ति के गीतों से मातृभूमि के प्रति समर्पण और देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। प्रतियोगिता के प्रांतीय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रो विवेक कुमार ने किया।
प्रतियोगिता में रामाज्ञा स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर, फादर एग्नेल की टीम द्वितीय स्थान पर व एसेंट इंटरनेशनल स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही तथा बेथनी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजानन माली, विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल, नरेश गुप्ता, अध्यक्ष विवेक अरोरा, सचिव शिखर गुप्ता, महिला संयोजिका प्रेरणा, सविता शर्मा, डाॅ नीरज कौशिक, जिला प्रचारक गौरव, संदीप भाटी, अजेय गुप्ता, मनीषा, स्वेता, आशुतोष गुप्ता, सरोज तोमर, रुचि गुप्ता, डॉ ए के सिंह, गगन मिश्रा, विनय, रविन्द्र भाटी, डाॅ सुरभि तनेजा आदि कार्यकर्ता तथा जज के रूप में प्रभाकर देशमुख, दिव्या मिश्रा, दिनेश जी उपस्थित रहे।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गौतमबुद्धनगर ने आज एसीपी, ग्रेटर नोएडा को एक ज्ञापन सौंपकर ग्रेटर नोएडा में नशे के व्यापार और पैडलर्स के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की

admin

धार्मिक रंग, सांस्कृतिक रस और सुरों का संगम बना बाराही मेला—दसवें दिन रागिनी, भजन और नृत्य से झूम उठा सूरजपुर

admin

ग्रेनो प्राधिकरण ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाए –सीईओ ने की जन सहभागिता से ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की अपील

admin