Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस- रजत जयंती समारोह के चौथे दिन तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और शैक्षणिक उत्कृष्टता का भव्य संगम देखने को मिला* ।

*जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस- रजत जयंती समारोह के चौथे दिन तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और शैक्षणिक उत्कृष्टता का भव्य संगम देखने को मिला* ।

*उत्साह, गरिमा, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक उल्लास का समागम*

*आज दिनांक 17 फरवरी 2026* को *जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित भव्य संस्थापक दिवस एवं रजत जयंती समारोह के चतुर्थ दिवस को अत्यंत उत्साह, गरिमा, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया* ।
शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व के 25 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को चिह्नित करते हुए इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता, वाइस चेयरमैन श्री गौरव गुप्ता, जीआईएमएस संस्थान के सीईओ श्री स्वदेश कुमार सिंह, श्री जे. एस. रावल, विभिन्न महाविद्यालयों के निदेशक, डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थापित एआईसीटीई आइडिया लैब के भव्य उद्घाटन के साथ हुआ।*
*इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित रहे।*
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया तथा विद्यार्थियों द्वारा विकसित नवाचारात्मक परियोजनाओं और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थान द्वारा नवाचार एवं कौशल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एआईसीटीई आइडिया लैब जैसे मंच युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनने का संदेश दिया।

*विशिष्ट अतिथियों में श्री अभिषेक शर्मा (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, गौतम बुद्ध नगर), श्रीमती महामेधा नागर (प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी), तथा ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश कुमार गुप्ता (निदेशक, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, ग्रेटर नोएडा)* की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।
*सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ*
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी भव्य बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, समूह गायन, एकल नृत्य एवं एकल गायन की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रमों की थीम महिला सशक्तिकरण, शास्त्रीय एवं अर्ध-शास्त्रीय, रेट्रो टू मेट्रो, बॉलीवुड फ्यूजन, भांगड़ा तथा दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित रही। इन प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
*पुरस्कार वितरण समारोह*
पुरस्कार वितरण समारोह में शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार एवं सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति पुरस्कार माननीय अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।
*तकनीकी प्रतियोगिताएँ*
समारोह के अंतर्गत आयोजित तकनीकी प्रतियोगिताओं ने उत्सव में नई ऊर्जा का संचार किया—
• ब्रिज कृति प्रतियोगिता में 15 टीमों ने अभियांत्रिकी कौशल और रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
• स्क्विड गेम प्रतियोगिता में 27 टीमों ने रणनीतिक सोच और टीमवर्क का परिचय दिया।
• ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिता “बैटल ऑफ बाइट्स” में 52 टीमों ने तकनीकी दक्षता और विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
*विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*
*समारोह के समापन अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान एवं उद्योग-आधारित शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।*
*रजत जयंती समारोह का चौथा दिन प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने संस्थान की उत्कृष्टता, नवाचार एवं समग्र विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।* यह आयोजन न केवल 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव था, बल्कि भविष्य में जिम्मेदार पेशेवरों एवं दूरदर्शी नेतृत्व के निर्माण के संकल्प को भी सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार–मोनाश विश्वविद्यालय एमओयू के तहत टीचिंग एक्सीलेंस अकादमी पर उच्चस्तरीय संवाद, जीबीयू में हुई सार्थक चर्चा**

admin

ग्लोबल करियर अवसरों का अनलॉक: बौद्ध अध्ययन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय है अग्रणी

admin

आज गलगोटियाज विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में, नवाचार, शोध और सहयोग को प्रदर्शित करने वाले दो दिवसीय “अन्वेषण 2024” छात्र अनुसंधान सम्मेलन का हुआ शुभारंभ।

admin