Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और IOCL की अनूठी पहल: 105 श्रमिकों को वितरित किए गए 5 किलो के एलपीजी सिलेंड* र

 

*इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और IOCL की अनूठी पहल: 105 श्रमिकों को वितरित किए गए 5 किलो के एलपीजी सिलेंड* र

ग्रेटर नोएडा | 17 अप्रैल, 2026

इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से 5 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण कैंप का सफल आयोजन किया। प्लॉट संख्या 59, इकोटेक-12 स्थित परिसर में आयोजित इस कैंप के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को स्वच्छ ईंधन से जोड़ा गया।

*मुख्य बिंदु:*
*कुल लाभार्थी:* 105 श्रमिकों ने पंजीकरण कराकर गैस कनेक्शन प्राप्त किए।

*वितरण एजेंसी* : गैस सिलेंडरों का वितरण देवी सेवा इण्डेन गैस एजेंसी द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से किया गया।

सफलता की निरंतरता*
एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह दूसरा कैंप था। इससे पूर्व 10 अप्रैल को आयोजित पहला कैंप भी बेहद सफल रहा था, जिसकी भारी मांग को देखते हुए आज दोपहर 3:30 बजे इस दूसरे चरण का आयोजन किया गया।

*गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति*
इस अवसर पर IOCL के Divisional LPG sales Head, शिवेंद्र कुमार, वरिष्ठ अधिकारी तिवारी जी संग इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष *श्री साहिल कुमार* विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने हाथों से गैस सिलिंडर का वितरण किया। साहिल कुमार जी ने श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया और बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले हर हाथ को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना है। जिन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और एलपीजी के सुरक्षित उपयोग के फायदों के बारे में जानकारी दी।

*श्रमिकों ने जताया आभार*
गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले श्रमिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। सभी लाभार्थियों ने इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और IOCL की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस छोटे सिलेंडर (छोटू गैस) से उन्हें खाना पकाने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।

Sahil Kumar , President
इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
ग्रेटर नोएडा

Related posts

मुख्य अतिथि जेवर विधायक सिंह ने दीप प्रज्जलित कर मंचन की शुरुआत की मुख्य अतिथि जी ने राम के चरित्र का वर्णन किया हम सबको जीवन मे श्री राम के चरित्र को अपनाना चाहिए ।* अयोध्या में हुआ राम जन्म प्रजा में खुशी की लहर*

admin

भारत टेक्स 2025 – हस्तशिल्प हस्तशिल्प, जीआई उत्पाद, पारंपरिक खिलौने,इव शिल्प प्रदर्शन, स्टार्टअप्स अनुभवों का वह संगम, जो भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध और विविधता से भरे विरासत को उत्पादन की आधुनिक और दीर्घकालिक ताकत के साथ जोड़ता है।

admin

60वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2025 13–17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा

admin