Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

*जनपद में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सक्रिय* *जिलाधिकारी ने ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटोटेक लि0 कंपनी पहुंचकर श्रमिकों से किया संवाद*

 

 

*जनपद में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सक्रिय*

 

*जिलाधिकारी ने ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटोटेक लि0 कंपनी पहुंचकर श्रमिकों से किया संवाद*

 

*श्रमिकों को वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में दी जानकारी*

 

*श्रमिकों ने वेतन वृद्धि को लेकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी का किया धन्यवाद*

 

*गौतमबुद्धनगर, 15 अप्रैल 2026*

 

जनपद में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं, इसी क्रम में जिलाधिकारी ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटो टेक लिमिटेड कंपनी पहुंचकर कंपनी के श्रमिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनी एवं उनको उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में विस्तार से उनको जानकारी उपलब्ध कराई ।इस दौरान कंपनी प्रबंधन के अधिकारीगण भी मौके पर मौजूद रहे,उनसे भी संवाद करते हुऐ शासन की गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों से भी वार्ता करते हुए करते हुए आश्वासन दिया कि उनके हितों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी की गई वेतन वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्ति तथा धन्यवाद दिया।

Related posts

Comment: Universities must embrace accountability or lose public confidence

admin

GCSE results: re-marks, retakes and the step up to sixth form

admin

प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण*

admin