Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

फ़लैदा और आस पास के सभी गाँवों के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। सिंह पब्लिक विद्यालय को 12वीं तक की मान्यता प्राप्त हो गई है।

: फ़लैदा और आस पास के सभी गाँवों के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। सिंह पब्लिक विद्यालय को 12वीं तक की मान्यता प्राप्त हो गई है।

 

फ़लैदा की शैक्षिक उन्नति की दिशा में क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण

है। इस बड़ी उपलब्धि से शैक्षणिक विकास की नई शुरुआत होगी।

 

सिंह पब्लिक विद्यालय को ‘भारतीय शिक्षा बोर्ड – ए बोर्ड ऑफ़ नेशनल एजुकेशन’ द्वारा कक्षा 12वीं तक की स्थाई मान्यता प्रदान कर दी गई है।

 

अब विद्यालय में विज्ञान वर्ग (Science side) और कला वर्ग (Arts side ) विषयों सहित उच्च माध्यमिक स्तर की विधिवत शिक्षा संचालित की जाएगी।

विद्यालय के इस ऐतिहासिक कदम से

विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत होगी। अब तक फ़लैदा, करौली , भाईपुर, पलहाका के गाँव में 12वीं तक कोई निजी विद्यालय न होने के कारण विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए शहरों या दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था। इसका सबसे अधिक असर छात्राओं की शिक्षा पर पड़ता था क्योंकि दूरी सुरक्षा और परिवहन जैसी समस्याओं के चलते कई अभिभावक बेटियों को बाहर भेजने में असहजता जैसी परेशानी महसूस करते थे।

 

विद्यालय को मिली इस मान्यता के लाभ:

• समय और धन की बचत: स्थानीय स्तर पर विद्यालय उपलब्ध होने से आने-जाने के समय और अतिरिक्त खर्च में कमी आएगी।

• बेटियों की शिक्षा में बढ़ोत्तरी: छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए गाँव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

• गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रावधान: क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब अपने घर के पास ही आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

अनुशासन और गुणवत्ता का परिणाम

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में स्कूल ने अपने अनुशासन, शैक्षणिक स्तर और आधुनिक व्यवस्थाओं के दम पर क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। बोर्ड द्वारा दी गई यह मान्यता इसी निरंतर परिश्रम और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

 

“यह गौरवपूर्ण उपलब्धि केवल विद्यालय की ही नहीं अपितु उन सभी अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के विश्वास की है जिन्होंने हमें हर कदम पर सहयोग दिया।

हमारा लक्ष्य केवल ग्रामीण क्षेत्र के सभी बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है।”

 

— “सिंह पब्लिक विद्यालय प्रबंधन समिति”

 

प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ-

 

विद्यालय प्रशासन ने हर्ष के साथ सूचित किया है कि उच्च माध्यमिक कक्षाओं (कक्षा 11वीं और 12वीं) के लिए प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process) शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सिंह पब्लिक विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी क्षेत्र के शैक्षिक उत्थान के लिए बेहतर तकनीक और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया है।

Related posts

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 27 अप्रैल 2026 को आईसीएसएसआर प्रायोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “द नेक्सस इम्पेरेटिव: एनवायरनमेंट, पब्लिक हेल्थ एंड पॉलिसी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर” (EHP Nexus 2026) का सफल उद्घाटन

admin

सेक्टर डेल्टा टू आर डब्लू ए चुनाव की घोषणा 17 नवंबर को नामांकन 24 नवंबर को मतदान

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेंलन का शुभारंभ नयी तकनीक से पूरी दुनिया में विकास को नई गति देंगे गलगोटियास विश्विद्यालय के विद्यार्थीः मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उ०प्र० सरकार

admin