Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

थाना जेवर पुलिस द्वारा नाबालिग की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुये 03 वांछित अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व एक मोटर साइकिल बरामद

*थाना जेवर पुलिस द्वारा नाबालिग की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुये 03 वांछित अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व एक मोटर साइकिल बरामद।*

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 22/05/2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर उनके नाबालिक पुत्र उम्र 15 वर्ष का दिनाँक 21.05.2026 को घऱ से कहीं चले जाने तथा घर वापस न आने एवं परिजनों के काफी तलाश करने पर ना मिलने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। तहरीर के आधार पर तत्काल दिनांक 22/05/2026 को थाना जेवर पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की जाँच और विवेचना के क्रम में गुमशुदा बालक का शव ग्राम रोही के खाली मकान में दिनांक 22/05/2026 की रात्रि में बरामद हुआ था।

*कार्यवाही का विवरणः-*
थाना जेवर पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना में वैज्ञानिक एवं इलैक्ट्रोनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1.नरेश पुत्र सुरेश नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर, 2.उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा नि0 ग्राम मीरपुर थाना चिरैया चम्पारण बिहार व 3.मोहित पुत्र मनोज नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर के नाम प्रकाश में आये।

आज दिनांक 27/05/2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा साबौता अण्डर पास के नीचे चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति सामने से आते दिखाई दिये, जिनको पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह नहीं रूके। बल्कि मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस बल द्वारा मोटर साइकिल सवारों का पीछा किया गया अपने आप को घिरता देख आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश घायल हो गये जिनकी पहचान 1.नरेश पुत्र सुरेश नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर 2.उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा नि0 ग्राम मीरपुर थाना चिरैया चम्पारण बिहार के रूप में हुई तथा तीसरे आरोपी मोहित पुत्र मनोज नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट स्पैलेण्डर बरामद की गयी है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है।

*अपराध करने का तरीका -*
अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि करीब एक डेढ माह पहले मृतक की दादी ने हम लोगों के यहां आकर यह शिकायत की थी, कि हम लोग मृतक को गलत संगत में डाल रहे थे जिसके कारण बालक की दादी द्वारा काफी बहस व कहासुनी भी की गयी थी। जिससे हम लोगों के मन में यह बात खटक रही थी। इसी के कारण हम लोगों की बदनामी भी हो रही थी। दिनांक 21/05/2026 को मृतक हम लोगों के घर की तरफ आया था और हमने मृतक को हुक्का में अधिक तम्बाकू डालकर पिलाकर घटना कारित कर दी थी।
उल्लेखनीय है कि मृतक बालक का पोस्टमार्टम चिकित्सकगण के पैनल द्वारा कराया गया है, सम्पूर्ण पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक बालक के सभी अंग मौजूद थे। मृत्यु का कारण स्थिर करने के लिए विसरा रासायनिक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1.नरेश पुत्र सुरेश नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर
2.उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा नि0 ग्राम मीरपुर थाना चिरैया चम्पारण बिहार
3.मोहित पुत्र मनोज नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 171/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस थाना जेवर गौतमबुद्धनगर

*बरामदगी का विवरण*
1.अभियुक्त नरेश के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस
2.अभियुक्त उमेश के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस
3.एक मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

थाना बिसरख पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से ECHS कार्ड का उपयोग कर इलाज कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, व्हाट्सएप के माध्यम से प्रयोग किया गया ECHS कार्ड व आधार कार्ड बरामद।*

admin

59वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2025 16-19 अप्रैल 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा 59वें संस्करण में सफलता की कई नई कहानियां उभर कर आईं सामने, एक शानदार, लक्षित समापन ने भविष्य के लिए एक सकारात्मक उम्मीदों को स्थापित किया

admin

How studying abroad could save you £50,000

admin