Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।* *थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा ‘ऑनलाइन बेटिंग’ बैवसाइट एवं एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।*

*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।*

*थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा ‘ऑनलाइन बेटिंग’ बैवसाइट एवं एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।*

*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 04.06.2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से ‘ऑनलाइन बेटिंग’ एप व बेवसाइट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्तगण 1. साई कुमार पुत्र राजेश 2. पंडाला सतीश पुत्र पंडाला सत्यनारायण 3. पांडुरंगा पुत्र कोण्डाराव 4. उदयकुमार पुत्र सुब्रमण्यम को सेक्टर-79 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 03 वाई-फाई राउटर, 05 एटीएम कार्ड, 02 पैन कार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच में लैपटॉप एवं मोबाइल में मिले डाटा तथा “लक्ष्मी ट्रेडर्स” नामक खाते के माध्यम से लगभग ₹2.4 करोड़ के संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन एवं विभिन्न व्यक्तियों से की गई साइबर ठगी के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित गैंग बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन प्रसारित किए जाते थे तथा ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट www.vlbook247.co एवं एप के माध्यम से आमजन को पैसे दोगुने करने का लालच देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया जाता था।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* साई कुमार पुत्र राजेश निवासी मियापुर, थाना मियापुर, हैदराबाद (तेलंगाना) वर्तमान पता सेक्टर-79, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र-25 वर्ष, शिक्षा-10वीं।
*2.* पंडाला सतीश पुत्र पंडाला सत्यनारायण निवासी ग्राम कुमुदबल्ली, थाना पाला कुडेरु, बेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) वर्तमान पता सेक्टर-79, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र-31 वर्ष, शिक्षा-12वीं।
*3.* पांडुरंगा पुत्र कोण्डाराव निवासी ग्राम भीमा वरम, थाना वनटाउन, बेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) वर्तमान पता सेक्टर-79, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र- 22 वर्ष, शिक्षा-10वीं।
*4.* उदयकुमार पुत्र सुब्रमण्यम निवासी गाजुला पालम, थाना अर्बन, गुंटूर वर्तमान पता सेक्टर-79, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष, शिक्षा-12 वीं।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 206/2026 धारा 111,318(4) बीएनएस व 66-D आईटी एक्ट, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*
*1-* 03 लैपटॉप
*2-* 26 मोबाइल फोन
*3-* 20 सिम कार्ड, 05 एटीएम कार्ड, 02 पैन कार्ड
*4-* 03 वाई-फाई राउटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा*

admin

विश्व पृथ्वी दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा मोलश्री के पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*

admin

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया

admin