Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता में हटाया अतिक्रमण ————————– –40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ा –अतिक्रमण से मुक्त जमीन की कीमत लगभग 80 करोड़

प्रेस विज्ञप्ति-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण-12-मई-2026
—————————

ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता में हटाया अतिक्रमण
————————–
–40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ा
–अतिक्रमण से मुक्त जमीन की कीमत लगभग 80 करोड़
—————————
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता की लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये होने का आकलन है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। कॉलोनाइजर यहां प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी, कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या 132, 133 व 135 और आसपास की जमीन पर कॉलोनाइजर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। यह प्राधिकरण की अर्जित एवं अधिसूचित भूमि है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल 2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता, प्रबंधक अभिषेक सिंह, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। कार्रवाई लगभग दो घंटे चली। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
————–

Related posts

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*

admin

नवागंतुक जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा पहुंचकर पदभार किया ग्रहण* *निवर्तमान जिलाधिकारी ने नवागंतुक जिलाधिकारी को सौंपा जिलाधिकारी का चार्ज, दी शुभकामनाएं

admin

चौराहों व मार्गों को रेहड़ी-पटरी से मुक्त रखें : एसीईओ

admin