Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: पर्यावरण विज्ञान विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता एवं सतत विकास केंद्रित कार्यक्रम का सफल आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: पर्यावरण विज्ञान विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता एवं सतत विकास केंद्रित कार्यक्रम का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 5 जून 2026। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज़ एंड एप्लाइड साइंसेज़ (SoVSAS) पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर, ” प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए समर्पित। हमारे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध”, विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. पंकज कुमार, सीनियर रिसर्च मैनेजर, इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल एनवायरनमेंटल स्ट्रेटेजीज (IGES), हयामा, जापान एवं आई. पी. बी. इ. एस. आन सिनारिओ एंड मॉडल्स, के प्रमुख रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा सतत विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए व्यापक समाधान देने और समझ बढ़ाने के मकसद से, विभाग में चल रहे बी.एस. सी. और एम.एस.सी. (एन्वायरनमेंटल स्टडीज) प्रोग्राम के साथ-साथ हाल ही में शुरू किए गए एम.एस.सी., जियोस्पेशियल डेटा साइंस कोर्स की भी सराहना की ।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह एवं डीन एकेडेमिक्स, प्रो. राजीव वर्श्नेय के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. चंदर कुमार सिंह, रजिस्ट्रार (प्रभारी), गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं अधिष्ठाता, स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज़ एंड एप्लाइड साइंसेज़ (SoVSAS) द्वारा किया गया, जबकि सह-संयोजन डॉ. भास्वती बनर्जी, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग ने किया। इस अवसर पर जी.बी.यू. के विभिन्न संकायों, शोधार्थियों, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहर के विद्यार्थिओं ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया

इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति अपनी समझ एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बंगबासी कॉलेज, पश्चिम बंगाल के श्री शुभोदीप शास्त्री ने प्रथम तथा दक्षिण बरासत शिवदास आचार्य हाई स्कूल, पश्चिम बंगाल के श्री सौम्यदीप राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की सुश्री अंशिका सिंह विजेता रहीं। डॉ. ललिता बिष्ट एवं सुश्री शिवांगी त्रिपाठी ने कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया । विभागाध्यक्ष डॉ. भास्वती बनर्जी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए सतत जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

Related posts

ग्रेटर नोएडा स्थित GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण एवं विकास समिति द्वारा एनएसएस (NSS) सेल के सहयोग से “नारी उदय” एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

admin

भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से गलगोटियास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी” का हुआ शुभारम्भ।

admin

हर्षिका द्वारा “बॉलीवुड मिस इंडिया प्रतियोगिता” का खिताब अपने नाम करने पर गलगोटिया विश्वविद्यालय में ख़ुशी की लहर।

admin