Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

राज्यसभा सांसद ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश –सेटर 16 बी में पीएम वन में लगाए पौधे, अन्य जगहों पर भी पौधरोपण

राज्यसभा सांसद ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
–सेटर 16 बी में पीएम वन में लगाए पौधे, अन्य जगहों पर भी पौधरोपण
— इस वर्ष प्राधिकरण की तरफ से लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
—————————
ग्रेटर नोएडा। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी भी है और दायित्व भी, हम सभी को खूब पौधे लगाने चाहिए। उनकी देखभाल करना चाहिए। गौतमबुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही। ओएसडी अभिषेक पाठक और ओएसडी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में सांसद ने इस ग्रीन बेल्ट को पीएम वन नाम दिया। इसमें सांसद की तरफ से 30 पौधे प्रतिमाह लगाए जाएंगे। सांसद ने पौधों की नियमित देखभाल करने और एक स्थान पर एक जैसे पौधों की प्रजाति लगाने को कहा। शुक्रवार को प्राधिकरण ने सेक्टर 10 स्थित कोको काउंटी के पास और मिलक लच्छी स्थित ग्रीन बेल्ट में भी पौधरोपण किया। इन जगहों पर पिलखन, अमलतास गुलमोहर, नीम, जामुन आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। ग्रेटर नोएडा की विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस वर्ष प्राधिकरण की तरफ से लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। हालांकि प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने उद्यान विभाग को निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने को कहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जन सहभागिता के जरिए ग्रेटर नोएडा को और हरा-भरा बनाने की अपील की। घरों में, सड़कों के किनारे, पार्क, ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है। शुक्रवार को पौधरोपण अभियान के दौरान डीजीएम उद्यान एसके जैन, सहायक निदेशक उद्यान नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार व श्यामा प्रसाद, अवर अभियंता हरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
——————

Related posts

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट-2026 के मेधावी विद्यार्थियों हेतु प्रदेश एवं जनपद स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न*

admin

11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन

admin

पुष्प प्रदर्शनी में सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट व गोलचक्करों की भी होगी सहभागिता

admin