Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा* *विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से दादरी विधानसभा क्षेत्र में ₹144.61 लाख के विकास कार्य स्वीकृत*

*विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा*

*विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से दादरी विधानसभा क्षेत्र में ₹144.61 लाख के विकास कार्य स्वीकृत*

दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

स्वीकृत विकास कार्यों में ग्राम कुलेसरा के आदर्श बिहार क्षेत्र में कृष्ण पाल जी के मकान से उमेश त्यागी जी के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹9.75 लाख), अंटी कॉलोनी में पाल आटा चक्की से श्रीकांत यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹6.06 लाख), पुस्ता रोड से आरिफ के फार्म हाउस, हेरिटेज स्कूल होते हुए अरविंद कुमार के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत ₹42.45 लाख) तथा मेन पुस्ता से श्रीराम कॉलोनी में दरोगा जी के मकान से गणेश चौहान के मकान होते हुए पुस्ता तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य (लागत ₹69.02 लाख) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, ग्राम सुत्याना स्थित बालाजीपुरम में बालकृष्ण झा के मकान से श्री दुर्गा मंदिर होते हुए कृष्ण सारस्वत के मकान तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी अनुमानित लागत ₹17.33 लाख है।

इन सभी विकास कार्यों पर कुल ₹127.29 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी। परियोजनाओं के पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क संपर्क, सुगम आवागमन तथा मजबूत आधारभूत संरचना का लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन एवं जनसहयोग से दादरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इस दौरान गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, सहित सर्वेश कुमार राय, केशव राज, प्रताप, विजय कुमार राय, धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, देवेंद्र चौहान, हबीब मास्टर, मनोज, लोकेंद्र चौधरी, श्याम पांडेय, संजय कुमार, कौशलेंद्र, रविंद्र सिंह वर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, रविंद्र, उमाकांत शर्मा, श्याम सिंह, अंकुश चौधरी, राकेश चौधरी, डॉ. पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जनवेद यादव, मनोज भाटी, हरवीर फौजी एवं शोभनाथ वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जारीकर्ता
विधायक कार्यालय
श्री तेजपाल सिंह नागर
विधायक, दादरी विधानसभा

Related posts

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि देश की पूरी जानकारी देश के हर नागरिक तक पहुंचे,

admin

*”जेवर विधानसभा में बनेगी एक और गौशाला, निराश्रित गौवंशों से मिलेगी निजात, ग्राम धनौरी में लगभग 05 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य, अगले सप्ताह होगा टेंडर, लगभग 500 गौवंशों को मिलेगा आसरा”

admin

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin