Bharat Vandan News
Image default
खेलप्रशासनिकराजनीतिक

सेक्टर-37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण –जेवर विधायक ने रविवार को किया शिलान्यास/भूमिपूजन –10 करोड़ की लागत से 9 माह में हॉकी ग्राउंड होगा तैयार

–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–07 जून 2025
——————–
सेक्टर-37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द
————-
–जेवर विधायक ने रविवार को किया शिलान्यास/भूमिपूजन
–10 करोड़ की लागत से 9 माह में हॉकी ग्राउंड होगा तैयार
————————
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर -37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को इस हॉकी ग्राउंड का शिलान्यास/भूमिपूजन किया। हॉकी ग्राउंड का निर्माण दो चरणों में होगा। करीब 10.30 करोड़ रुपए की लागत से पहले चरण में ग्राउंड का निर्माण होगा। दूसरे चरण में पवेलियन और दर्शक दीर्घा बनाया जाएगा। हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए जेवर विधायक की तरफ से प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर निविदा प्रक्रिया को पूरा कर अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्माण कराया जा रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति स्थानीय युवाओं में उत्साह भरने के लिए यह ग्राउंड मील का पत्थर साबित होगा। हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के फैसले की विधायक ने सराहना की है। शिलान्यास कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस दौरान प्राधिकरण की तरफ से वर्क सर्किल- 5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारीगण और सेक्टर-37 व आसपास के निवासी मौजूद रहे।

Related posts

पुष्प प्रकृति की तरफ से मानवता को सबसे बड़ी देन: डॉ महेश शर्मा –ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज –01 माार्च तक चलेगी प्रदर्शनी, वाहनों की पार्किंग व प्रवेश निशुल्क

admin

माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद में 201 स्थान पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का वर्चुअल रूप से किया शुभारंभ*

admin

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर नोएडा हाट में आयोजित हो रहा है 10 दिवसीय “यू०पी० ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025”

admin