Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

गांधी की सोच “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के क्रम में मशाल जुलूस व जनसम्पर्क के माध्यम से जिला कांग्रेस ने छात्रों की आवाज़ बुलंद की ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निकाला

गांधी की सोच “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के क्रम में मशाल जुलूस व जनसम्पर्क के माध्यम से जिला कांग्रेस ने छात्रों की आवाज़ बुलंद की ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निकाला गया मशाल जुलूस, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उठाई आवाज

नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की सोच और उनके नेतृत्व में देशभर में चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत आज जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक विशाल जनसंपर्क संवाद तथा मशाल जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मशाल जुलूस अरिहंत आर्डेन सोसायटी से प्रारंभ होकर ऐस सिटी गोलचक्कर तक निकला गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, अभिभावकों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि आज देश का युवा केवल रोजगार की मांग नहीं कर रहा, बल्कि वह एक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था चाहता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना, वर्षों तक भर्ती प्रक्रियाओं का लंबित रहना और नियुक्तियों में अनावश्यक विलंब लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ रहा है। जिन युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य टिका है, वही युवा आज व्यवस्था की सबसे बड़ी उपेक्षा का शिकार हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों विद्यार्थी वर्षों तक अपने परिवारों से दूर रहकर किराया, भोजन, पुस्तकें, ऑनलाइन सामग्री, कोचिंग और अन्य खर्चों का भारी आर्थिक बोझ झेलते हैं। मध्यमवर्गीय और किसान परिवार अपनी जीवन भर की कमाई बच्चों की पढ़ाई पर लगा देते हैं, लेकिन सरकार युवाओं की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त दिखाई देती है। यह केवल आर्थिक संकट नहीं बल्कि करोड़ों परिवारों पर मानसिक और सामाजिक दबाव भी बन चुका है।

प्रदीप नरवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों की आवाज़ संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक छात्र को यह विश्वास दिलाना है कि उसकी पीड़ा और उसके भविष्य की लड़ाई कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा अवसर का माध्यम होनी चाहिए, असमानता और निराशा का नहीं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह समयबद्ध भर्ती, निष्पक्ष परीक्षाएं, पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा सुनिश्चित करे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा और विद्यार्थी होते हैं। यदि वही युवा अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगे तो यह केवल युवाओं का संकट नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का संकट है।

उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों छात्र वर्षों तक संघर्ष करते रहते हैं। उनके माता-पिता अपनी जमीन बेचते हैं, कर्ज लेते हैं, अपनी आवश्यकताओं में कटौती करते हैं और बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव त्याग करते हैं। लेकिन जब बार-बार परीक्षाएं रद्द होती हैं, पेपर लीक होते हैं, भर्ती वर्षों तक अटक जाती है अथवा परिणाम समय पर नहीं आते, तब सबसे बड़ा आघात उन परिवारों को लगता है जिन्होंने अपनी पूरी उम्मीद अपने बच्चों की शिक्षा पर लगा दी होती है।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि देश में शिक्षा और रोजगार का प्रश्न अब केवल युवाओं का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रत्येक परिवार का प्रश्न बन चुका है। सरकार को यह समझना होगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी की सोच के अनुरूप प्रत्येक छात्र, प्रत्येक अभिभावक और प्रत्येक बेरोजगार युवा की आवाज़ बनने का कार्य करेगी। “छात्रों की गूंज” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के युवाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए चलाया जा रहा जनआंदोलन है।

कार्यक्रम में मुकेश यादव,गौतम अवाना,मुकेश शर्मा,सूबेदार सतपाल सिंह,महाराज सिंह नागर,दुष्यंत नागर,निशा शर्मा,रिज़वान चौधरी,नीरज लोहिया,संदीप नागर,श्रुति कुमारी,धर्मवीर प्रधान,विजय नागर,हरेंद्र शर्मा,अरुण भाटी,नितीश चौधरी,कपिल भाटी,पुनीत मावी,आर० के० प्रथम,गजेंद्र प्रधान,बिन्नू भाटी,संजय भाटी,रघुराज शर्मा,अजय छोंकर,रमा नैयर,रमेश यादव,नीरज शर्मा,रमेश बाल्मीकि,सुबोध भट्ट,देवेश चौधरी,सचिन जीनवाल,ओमकार सिंह राणा,सचिन शर्मा,विपिन त्यागी,अरविन्द रेक्सवाल,प्रिंस भाटी,जगदीश नागर,सीमा देवी,प्रवीण तंवर,सुनील भाटी,रूपेश भाटी,कुंदन मिश्रा,महकार सिंह,दीपक प्रजापति,अजीत सिंह,राहुल तोंगड़,तनुज शर्मा,रिशु चौधरी,जतन  कुमार,दुर्गेश सिंह,वीरेंदर सिंह,संजय भाटी,सचिन भाटी,संदीप भाटी,इंद्रेश कुमार,रवि कुमार,दीपांशु सोनी,राज सिंह भड़ाना,ओमप्रकाश दीक्षित,आलोक जैन,जय प्रसाद,पप्पू आदि कार्यकर्त्ता व छात्र उपस्थित रहे।

सादर

दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC

Related posts

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin

जनपद में शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण समारोह भव्यता के साथ हुआ संपन्न*

admin

आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर-41 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी

admin