*नोएडा चित्रकला उत्सव 5 इंद्रधनुष अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 में 116 स्कूल के विद्यार्थियों सहित लगभग 4000 प्रतिभागियों की (विद्यार्थी, दिव्यांग बच्चे, शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक) की सहभागिता रही*
नोएडा लोक मंच एवं नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चिल्ड्रेन पार्क, सेक्टर-33 में आयोजित *नोएडा चित्रकला उत्सव 5 इंद्रधनुष अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों* , दिव्यांग बच्चों, शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
नोएडा। चिल्ड्रेन पार्क, सेक्टर-33 गुरुवार को रंगों, कल्पनाओं और रचनात्मकता से सराबोर रहा। नोएडा लोक मंच एवं नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित *नोएडा चित्रकला उत्सव 5 इंद्रधनुष अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के कुल 116 विद्यालयों के बच्चों सहित 4000 प्रतिभागी (विद्यार्थी, दिव्यांग बच्चे, शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*
प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाओं और सामाजिक संदेशों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। आयोजन की विशेषता रही कि इसमें स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ स्पेशल कैटेगरी के बच्चों, शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इंद्रधनुष ने कला के माध्यम से सभी आयु वर्ग और विविध सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों को एक साझा मंच प्रदान किया।
*कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कुशाग्र अवस्थी, पूजा अग्रवाल (CEO, Qube Highways Route Foundation), राजीव सक्सेना, प्रिया उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, डॉ राम शरण गौड़, मोहम्मद परवेज, मुकुल बाजपेयी, सौरभ द्विवेदी एवं सुरोजीत दास गुप्ता उपस्थित रहे। नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना, कार्यकारी महासचिव विनीत गर्ग एवं प्रदीप वोहरा तथा सुनीता खटाना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।*
*ग्रुप लीडर्स ने संभाली विभिन्न श्रेणियों की जिम्मेदारी*
प्रतियोगिता के विभिन्न विद्यालयों एवं श्रेणियों के समन्वय और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ग्रुप लीडर्स पुष्पा सिंह, लीका सक्सेना, आशु सक्सेना, रंजू माथुर, रेनू छिब्बर, रेना शाहमीरी, विभा बंसल, मुक्ता गुप्ता एवं विनीत सक्सेना ने संभाली। सभी ग्रुप लीडर्स ने पंजीकरण, प्रतिभागियों की बैठक व्यवस्था, समन्वय एवं प्रतियोगिता के संचालन में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के मंच संचालन, घोषणाओं एवं समग्र संचालन की जिम्मेदारी आर.एन. श्रीवास्तव, राजेश्वरी त्यागराजन एवं विनोद पांडेय ने संभाली, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया।
प्रतियोगिता की समग्र प्रभारी के रूप में इंद्रा चौधरी ने पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभाली, वहीं अधीक्षक के रूप में लुबना सैफी रहीं, जिन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं समन्वय संबंधी कार्यों का दायित्व संभाल
*स्वयंसेवकों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन*
आयोजन को सफल बनाने में नोएडा लोक मंच के विभिन्न प्रकल्पों, नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के स्टूडेंट रीडिंग रूम से जुड़े विद्यार्थियों तथा संस्कार अध्ययन केंद्र सरफाबाद, गढ़ी एवं कोंडली से जुड़े विद्यालयों की प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
साथ ही *उत्तर प्रदेश भारत स्काउट ग्रुप से लगभग 50 वॉलंटियर एवं साधना बिधूड़ी की देख-रेख में 10 स्काउट गाइड* का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नोएडा लोक मंच एवं अंतिम निवास से जुड़े मुकेश, गौरव, चिराग, ध्रुव, भागवत सिंह खाटी, राकेश कुमार, अंकिता वर्मा, शिवांगी,आकाश, रविन्द्र, विजेंद्र , पिंटू एवं नीतीश सहित अनेक स्वयंसेवकों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
*5 दिसंबर को कलाकृतियों का मूल्यांकन किया जायेगा ।*
प्रतियोगिता में प्रस्तुत कलाकृतियों का
*5 दिसंबर को पेशेवर चित्रकारों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा*
*आर्ट गैलरी में चयनित*
मूल्यांकन के बाद चयनित कलाकृतियों की आर्ट गैलरी लगाई जाएगी एवं विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा l तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी l
कलाकृतियां कला प्रेमियों द्वारा स्वैच्छिक अनुदान के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ कला को सामाजिक सहभागिता और सेवा से जोड़ना है।
नोएडा चित्रकला उत्सव 5 इंद्रधनुष अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता ने एक बार फिर संदेश दिया कि कला की न कोई उम्र है, न कोई सीमा—हर व्यक्ति को अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलना चाहिए।
*सादर* ,
*नोएडा लोक मंच*

