Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा कम्पनी से मोबाइल फोन चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 154 मोबाइल फोन(कीमत करीब 50 लाख रूपये) व 2,50,000/- रूपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो कार बरामद।*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य*

*थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा कम्पनी से मोबाइल फोन चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 154 मोबाइल फोन(कीमत करीब 50 लाख रूपये) व 2,50,000/- रूपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो कार बरामद।*

*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 31.08.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा कम्पनी से मोबाइल फोन चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 06 अभियुक्त 01. केशव कुमार पुत्र रवि करन सिंह 02. मनोज कुमार पुत्र विजय सिहं 03. रवि कुमार पुत्र हुक्म सिंह 04. विनित उर्फ मसना पुत्र स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिहं 05. मौ0 शोएब पुत्र अब्दुल रशीद अन्सारी 06. हसीबुर्रहमान पुत्र इदरीश को पीपल वाला गोल चक्कर नट मढैय्या के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का विवरण*
अभियुक्तगण का एक सक्रिय गिरोह है जिसका मास्टर माइंड केशव है जो पूर्व में चोरी के कई मुकदमो में जेल जा चुका है जो एक्सप्रेस बीज लोजिस्टिक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी डी-28 साइट-4 थाना क्षेत्र बीटा-2 में कन्टेनर चालक के पद पर नौकरी करता है जो कम्पनी द्वारा तैयार किये गये मोबाइल फोन को आर्डर डिलीवरी के लिए भिन्न भिन्न स्थानों पर लेकर जाता है और कन्टेनर की सील खोलकर कन्टेनर में लोड हुए मोबाइल फोन के कार्टूनों से चिट हटाकर उनमें से मोबाइल फोन अपने सह-अभियुक्तों मनोज, विनीत उर्फ मसना , शोएब, हसीबुर्रहमान, रवि कुमार व राकेश के साथ मिलकर निकालकर अलग-अलग स्थानों पर माँग के अनुरूप मार्केट से कम दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। आडिट होने पर कम्पनी के मैनेजर ने कम्पनी से 165 मोबाइल फोन की चोरी के सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0-284/2026 धारा 306/61(2) बीएनएस चालक केशव कुमार व अन्य अज्ञात के विरूद्ध दिनांक 24.07.2026 को पंजीकृत कराया गया था । चोरी के मोबाइल फोन को सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रैस कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण-*
1. केशव कुमार पुत्र रवि करन सिंह निवासी ग्राम बेर नगरिया थाना गोण्डा जिला अलीगढ उम्र 30 वर्ष
2. मनोज कुमार पुत्र विजय सिहं निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना गोण्डा जिला अलीगढ उम्र 25 वर्ष
3. रवि कुमार पुत्र हुक्म सिंह निवासी ग्राम उमराला थाना कोसी कला जिला मथुरा उम्र 32 वर्ष
4. विनित उर्फ मसना पुत्र स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिहं निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना गोण्डा जिला अलीगढ उम्र 23 वर्ष
5. मौ0 शोएब पुत्र अब्दुल रशीद अन्सारी निवासी मौ0 पतियापाडा बाइपास अली मस्जिद कस्बा व थाना चान्दपुर जिला बिजनौर उम्र 24 वर्ष
6. हसीबुर्रहमान पुत्र इदरीश निवासी ग्राम मेवा नवादा थाना स्योहारा जिला बिजनौर उम्र 32 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0 284/26 धारा 306/61(2)/317(2) बीएनएस थाना बीटा -2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर बनाम उपरोक्त सभी अभियुक्तगण

*अभियुक्त केशव का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 284/26 धारा 306/61(2)/317(2) bns थाना बीटा -2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0-25/2024 धारा 411 भादवि थाना थाना छर्रा जिला अलीगढ
3.मु0अ0सं0-26/2024 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम थाना छर्रा जिला अलीगढ
4.मु0अ0सं0-572/2020 धारा 379, 411, 411, 420 भादवि थाना इगलास अलीगढ
5.मु0अ0सं0-294/2023 धारा 407/120बी भादवि थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर
6.मु0अ0सं0-322/2023 धारा 414 भादवि थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर

*बरामदगी का विवरण*
1. 154 मोबाइल फोन (कीमत करीब 50 लाख रूपये)
2. 2,50,000/- रूपये नकद
3. घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो कार रजिस्ट्रेशन नम्बर 26BH3539K

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ संपन्न “सशक्त उद्योग – समृद्ध भारत” का संकल्प दोहराया गया

admin

*डॉ. जितेन्द्र नागर ने बैंकॉक में आयोजित किया वर्ल्ड एनवायरनमेंट समिट 2025*

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन यूपीआईटीएस 2025 के साथ उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल सोर्सिंग हब

admin