Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 08-09 सितम्बर को लखनऊ में होगा ‘यू.पी. टैक्स-2026’ का आयोजन*

*उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 08-09 सितम्बर को लखनऊ में होगा ‘यू.पी. टैक्स-2026’ का आयोजन*

*03 सितम्बर को नोएडा में होगा ‘यू.पी. टैक्स-2026’ का कर्टेन रेजर एवं रोड शो*

*गौतमबुद्धनगर 02 सितंबर, 2026*

परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त (हथकरघा), हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, पश्चिम क्षेत्र मेरठ/सहारनपुर मंडल अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने के उद्देश्य से हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा ‘यू.पी. टैक्स-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम 08 एवं 09 सितम्बर 2026 को जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित होगा।
परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त (हथकरघा), हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, पश्चिम क्षेत्र मेरठ/सहारनपुर मंडल ने बताया कि मुख्य सम्मेलन से पूर्व ‘यू.पी. टैक्स-2026’ के कर्टेन रेजर एवं रोड शो कार्यक्रम का आयोजन 03 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन भवन, बी-110/ए, सेक्टर-06, नोएडा, गौतमबुद्धनगर में किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान जी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘यू.पी. टैक्स-2026′ सम्मेलन नीति निर्माताओं, वैश्विक निवेशकों, वस्त्र निर्माताओं, निर्यातकों तथा वस्त्र उद्योग से जुड़े नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

समझौता ज्ञापन (MoU) यह समझौता ज्ञापन (MoU) दिनांक 6 मई 2026 को ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ।

admin

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कैंप कार्यालय नोएडा में जनसुनवाई कर सुनी जनता की समस्याएं*

admin

राष्ट्रीय महिला आयोग “आपके द्वार” आगामी 13 एवं 14 नवंबर को होगी दो दिवसीय महिला जनसुनवाई*

admin