Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRसामाजिक

आज 7 नवम्बर 2024 बृहस्पतिवार को सैनिक सेवा समिति ने “शहीद भाई महेन्दर जी” की पुण्यतिथि पर “ग्राम गढ़ी पट्टी” होडल में पहुँच कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

आज 7 नवम्बर 2024 बृहस्पतिवार को सैनिक सेवा समिति ने “शहीद भाई महेन्दर जी” की पुण्यतिथि पर “ग्राम गढ़ी पट्टी” होडल में पहुँच कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

सैनिक सेवा समिति की पूरी टीम आज आदरणीय सचिव उदय भान जी पलवल के साथ “शहीद भाई महेन्दर जी” की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर ग्राम गढ़ी पट्टी में पहुँच कर भाई महेन्दर जी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

उसके लिये “गढ़ी -पट्टी होडल” की बस्ती माता ने पूरी सैनिक समिति का ह्रदय से उनका आभार व्यक्त किया। सैनिक सेवा समिति और 2.0 सैनिक सेवा समिति ग्रुप सर्विस और एक्स सर्विसमैन की एकता और शहीद परिवारों और ज़रूरत मंद परिवारों की सहायता करती है।
वर्तमान में ये समिति पलवल, फ़रीदाबाद, गुड़गाँव, सोहना और नूँहु ज़िले में अपने कर्तव्य का पालन कर रही है। इस अवसर पर सैनिक सेवा समिति के चेयरमैन श्री सतवीर जी ने बताया कि अब तक समिति अपने हर वीर शहीदों के परिवारों के लिये यथासंभव सहयोग कर चुकी है।
इस पुण्य और नेक कार्य के लिये हम एक बार पुनः ह्रदय तल से सैनिक सेवा समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्हें प्रणाम करते हैं। हमारे सभी सैनिक भाई हम सबके लिये भगवान का ही दूसरा रूप हैं। सादर नमन शत् शत् नमन।

मुख्य वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश के युवाओं को आज अपने वीर शहीदों के जीवन से अवश्य शिक्षा लेनी चाहिए।
उन्हें राजगुरू, आज़ाद, भग्तसिंह, ऊधमसिंह, बटुकेश्वर दत्त और अपनी भारत माँ के इस लाड़ले बेटे “शहीद भाई महेन्दर जी” जैसे महान सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। अपने महान राष्ट्र और उसकी महान संस्कृति की हमें अपने प्राणों की आहुति देकर भी रक्षा करनी होगी। यही हम सब का परम कर्तव्य है। आज हम सबको यहाँ से यही प्रतिज्ञा लेकर जाना है।

इस पवित्र महायज्ञ के आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से इस अवसर पर वहाँ का पूरा वातावरण ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

भगवत प्रशाद शर्मा
ग्राम खाम्बी

Related posts

चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव शिक्षा समाज को जोड़ती है

admin

चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने क्षेत्र की प्रतिभाओं किया सम्मानित

admin

60वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2025 13–17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा

admin