Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भाजपा राज में भय, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर: मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति की हो निष्पक्ष जांच – दीपक भाटी चोटीवाला

भाजपा राज में भय, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर: मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति की हो निष्पक्ष जांच – दीपक भाटी चोटीवाला

 

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

 

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा बुधवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और भय के माहौल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला गया। साथ ही भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई। यह पत्रकार वार्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर कई तरीके आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया गया उन्होंने कहा कि यह पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसके चलते परीक्षाएं लगातार रद्द हो रही है।

 

“प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”

 

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। आम नागरिक भय, असुरक्षा और भ्रष्टाचार के माहौल में जीने को मजबूर है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा जनता के टैक्स के पैसे की खुली लूट हो रही है। भ्रष्टाचार सरकार की कार्यप्रणाली का स्थायी हिस्सा बन चुका है।

 

महिलाओं, किसानों और व्यापारियों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप

 

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, दलितों, किसानों, युवाओं और व्यापारियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय सरकार उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।

 

भाजपा मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति जांच की मांग

 

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और भाजपा विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसियों से जांच कराई जाए।

 

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि यदि भाजपा नेता स्वयं को ईमानदार बताते हैं तो उन्हें जांच से डरना नहीं चाहिए। जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि पिछले वर्षों में सत्ता के संरक्षण में कितनी संपत्तियां अर्जित की गई हैं।

 

“विकास के नाम पर हो रहे बड़े घोटाले”

 

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। केवल प्रचार और दुष्प्रचार की राजनीति की जा रही है, जबकि धरातल पर जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

 

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार और संपत्ति जांच के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा गया कि कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति में विश्वास रखती है।

 

“लोकतांत्रिक आवाज दबाने का हो रहा प्रयास”

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

 

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

 

इस अवसर पर मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, महाराज सिंह नागर, सतीश शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण भाटी, धर्म सिंह, सुबोध भट्ट और तीरथ राम वाल्मीकि सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

*”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं को मिलेगा रोजगार, नोएडा अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट के सभागार कक्ष में हुआ रोजगार पोर्टल का शुभारंभ”

admin

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय पर आपातकाल पर सत्याग्रह प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी जी एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने

admin

खुर्जा–जेवर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मिली नई रफ्तार, 40 करोड़ के कार्य का हुआ भूमि पूजन”*

admin