Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

*भूकंप, अग्निकांड एवं गैस रिसाव पर जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न*

*डीएम वाॅर रूम गौतमबुद्धनगर से*

*भूकंप, अग्निकांड एवं गैस रिसाव पर जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न*

*गौतमबुद्धनगर 19 सितंबर, 2025*

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार आज उत्तर प्रदेश के 34 जनपदों की समस्त तहसीलों में भूकंप, अग्निकांड एवं रासायनिक गैस रिसाव पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई।
इसी क्रम में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम के निर्देशों के क्रम में एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार के मार्गदर्शन में जनपद गौतम बुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में मॉक एक्सरसाइज संपन्न हुई।
तहसील सदर में मेजर खतरनाक फैक्ट्री मैसेज डिक्शन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक गैस रिसाव की मॉक एक्सरसाइज उपनिदेशक कारखाना बृजेश सिंह एवं सहायक निदेशक कारखाना संदीप सिंह के पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा की गई।
तहसील दादरी में अशोक न्यूरो एंड ट्रॉमा सेंटर में अग्निकांड की स्थिति पर बचाव कार्य का अभ्यास उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा के पर्यवेक्षण में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
वहीं तहसील जेवर में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में भूकंप आपदा की मॉक एक्सरसाइज उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह के पर्यवेक्षण में राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ की टीम द्वारा आयोजित की गई।
इस सम्पूर्ण मॉक एक्सरसाइज स्मॉगल को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अशोक चिकित्सालय न्यूरो एण्ड ट्रामा सेंटर अजीत, मैसेज इलेक्ट्रॉन मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के जुनैद अख्तर, प्रधानाचार्य प्रज्ञान पब्लिक स्कूल दीप्ति शर्मा एवं संबंधित अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा एवं मॉक एक्सरसाइज स्मॉगल का सफल संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

*बिजनेस नेटवर्किंग और क्रेता-विक्रेता बात चीत ने दूसरे दिन को खास बनाया, ट्रेंडी और स्टाइलिश कलेक्शन वाले रैंप शो ने लोगों को आकर्षित किया,

admin

हरियाणा की सिमरन तंवर ने इंडिया कप बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (RAW) में पहला स्थान हासिल किया

admin

Two thirds of students dropping out of some courses at top UK universities

admin